scriptकटारिया बोले विधानसभा में, लोकसभा में आंकड़ा जीरो क्यों कर दिया जनता ने | rajasthan assembly Why did the people in the Lok Sabha lose the figure | Patrika News
जयपुर

कटारिया बोले विधानसभा में, लोकसभा में आंकड़ा जीरो क्यों कर दिया जनता ने

राज्य विधानसभा में मंगलवार को प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और उन्हें निशाने पर लिया।

जयपुरJul 16, 2019 / 08:03 pm

rahul

rajasthan assembly

rajasthan assembly



राज्य विधानसभा rajasthan assembly में मंगलवार को प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया gulabchand katariya ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और उन्हें निशाने पर लिया। कटारिया ने budget t debete बजट बहस में हिस्सा लेते हुए कहा कि सत्ता पक्ष अपनी पार्टी की बजट पर जमकर तारीफ कर रहा है अगर वाकई जनता कांग्रेस को पसंद करती तो लोकसभा चुनाव में आंकड़ा जीरो क्यों हो गया। यहीं नहीं 17 राज्यों में कांग्रेस चुनाव हारी है। कटारिया ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अभी तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कर्जभार की बात कर रही है तो इसके लिए जिम्मेदार कांग्रेस ही है। बिजली कंपनियों का घाटा बेतहाशा गत कांग्रेस सरकार में ही बढा और इसी का नतीजा है कि आज इतना कर्ज हो गया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय जो कर्जा लिया गया था उससे राजस्थान बीमारू प्रदेश से बाहर आकर विकास की ओर बढा।
कटारिया ने कहा कि बजट में पेट़ोल और डीजल पर वैट लगाकर उसे और महंगा करने का काम किया गया। यहीं नहीं वाहनों पर रजिस्ट़ेशन शुल्क बढा दिया। किसानों के कर्ज माफी की बात कहते हुए उन्होंने दावा किया कि कई किसानों का कर्ज माफ ही नहीं हुआ और उन्हें नया कर्ज मिल नहीं रहा है। सरकार 75 हजार नई नौकरियों की बात कर रही है, बेरोजगारी भत्ते का कुछ अता पता ही नहीं है। बजट में बेरोजगारी भत्ते के लिए जितनी राशि का प्रावधान किया गया है उससे तीन हजार रुपए नहीं बल्कि छह सौ रूपए ही बेरोजगार युवक को मिल पाएंगे। कटारिया ने कहा कि जनता क्लिनिक से पहले अभी वर्तमान में चल रही क्लीनिक तो सही कर लो। उन्होंने कहा कि बजट में आयुर्वेद को तो भुला ही दिया गया है। सरकार ने शिक्षा और जलापूर्ति का बजट कम कर दिया। अब जनता सब जानती है। कटारिया ने बजट में मेवाड की उपेक्षा का भी आरोप लगाया।https://www.patrika.com/jaipur-news/mob-lynching-honor-killing-in-rajasthan-4845733/

Home / Jaipur / कटारिया बोले विधानसभा में, लोकसभा में आंकड़ा जीरो क्यों कर दिया जनता ने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो