scriptराजस्थान का रण: मतदान में उत्साह : महिलाओं ने बढ़ाया अपना कद, दी लोकतंत्र को मजबूती | rajasthan assembly election 2018: women voting record | Patrika News

राजस्थान का रण: मतदान में उत्साह : महिलाओं ने बढ़ाया अपना कद, दी लोकतंत्र को मजबूती

locationजयपुरPublished: Sep 23, 2018 10:32:02 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan assembly election 2018
जयपुर। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड कायम किया और इतिहास में संभवत: पहली बार पुरुषों से ज्यादा तादाद में पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। यह आंकड़ा बताता है कि लोकतंत्र के महोत्सव में आधी आबादी ने अब न सिर्फ पुरुषों की बराबरी कर ली बल्कि आगे भी निकल रही है।
पिछले 33 साल में महिलाओं का मतदान 30 फीसदी बढ़ा है। पिछले 30 साल का रिकॉर्ड देखें तो सामने आएगा कि 50 फीसदी से ज्यादा महिला मतदाताओं ने घर से निकलकर बूथ पर दस्तक दी, जबकि इससे पहले के चुनावों में आधी से अधिक महिलाएं वोट देने नहीं जाती थीं। वर्ष 2013 में हुए विस चुनाव में तो 2008 की तुलना में महिलाओं के मतदान में रिकॉर्ड 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
यह आंकड़ा 75 फीसदी को भी पार कर गया। ऐसे में अनुमान है कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 2013 में पुरुषों का मतदान साढ़े सात प्रतिशत ही बढ़ा। वर्ष 2003 के मुकाबले 2008 में पुरुषों के मतदान में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई जबकि महिलाओं का मतदान लगातार बढ़ा है।
दलों पर बढ़ रहा दबाव
इस बार महिलाओं की चुनाव में सक्रिय भागीदारी अभी से अधिक दिखाई दे रही है। ऐसे में चुनाव विश्लेषक मान रहे हैं कि महिलाओं के मतदान और दावेदारी में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। पिछले दो चुनावों में राजस्थान विधानसभा में महिलाओं का रिकॉर्ड प्रतिनिधित्त्व भी रहा। भले ही प्रतिनिधित्तव में महिला आरक्षण लागू नहीं हुआ हो लेकिन राजनीतिक दलों पर उन्हें टिकट देने का दबाव बढ़ा है। वर्ष 2008 और 2013 चुनाव में राजस्थान में रिकॉर्ड 28-28 महिलाएं विधायक बनीं।
विधानसभा चुनाव
1980 से 2013 तक मतदान की स्थिति
चुनाव वर्ष—–पुरुष—–महिला—————कुल मतदान
2013—– 74.67 फीसदी—–75.44 फीसदी—– 75.04 फीसदी
2008—– 67.10 फीसदी—– 65.31 फीसदी—– 66.25 फीसदी
2003—–69.91 फीसदी—– 64.21 फीसदी—– 67.18 फीसदी
1998—–67.45 फीसदी—–58.88 फीसदी—–63.39 फीसदी
1993—–65.34 फीसदी—–55.28 फीसदी—–60.59 फीसदी
1990—–62.00 फीसदी—–51.54 फीसदी—–57.09 फीसदी
1985—–60.91 फीसदी —–48.40 फीसदी—– 54.93 फीसदी
1980—– 55.65 फीसदी—– 45.96 फीसदी—– 51.06 फीसदी

महिलाओं के वोटों का बढ़ता ग्राफ
2008 तक मतदान में हमेशा पुरुष रहते थे महिलाओं से आगे
33 साल में महिलाओं का मतदान 30 प्रश बढ़ा
2013 में पुरुषों से ज्यादा संख्या में महिलाओं ने डाले वोट
2008 के मुकाबले 10 फीसदी आया मतदान में उछाल
75.44 प्रश वोटिंग कर पुरुष मतदाताओं को पछाड़ा
2008 व 2013 में राज्य में रिकॉर्ड 28-28 महिलाएं विधायक बनीं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो