script..बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर बड़ी खबर, देर रात जारी हो सकती है 30 नामों की दूसरी सूची | Rajasthan Assembly election 2018 : BJP Second list declare soon | Patrika News

..बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर बड़ी खबर, देर रात जारी हो सकती है 30 नामों की दूसरी सूची

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 07:50:34 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news

BJP

बीजेपी

जयपुर।

राजस्थान चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची का जहां बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है वहीं बीजेपी की दूसरी सूची आने की खबर है। भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची में 131 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी सूची को लेकर खबर आ रही है कि देर रात तक बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में टिकटों को लेकर बुधवार को मंथन हुआ। जावेडकर के आवास पर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में प्रकाश जावेड़कर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, ओम माथुर, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो बीजेपी की बैठक में अगली सूची के लिए नाम तय हो गए हैं और किसी भी वक़्त सूची जारी होने संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लगभग तीस नामों की सूची बीजेपी देर रात तक जारी कर सकती है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पहली सूची में 131 प्रत्याrajasthan ka ranशियों की घोषणा की थी। वहीं अब शेष 69 सीटों पर भाजपा कोर कमेटी की चर्चा चल रही है। पहली सूची को लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरा है। शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा में आठ मंत्री तथा 49 निवर्तमान विधायक अटके हुए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को भी भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें शेष सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल पर विचार-विमर्श के साथ पहली सूची के बाद उभरे असंतोष को शांत करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।
rajasthan ka ran
वहीं बीजेपी के कुछ बड़े मंत्रियों का पहली सूची में नाम नहीं आने से भी अंसतोष है। बीजेपी के बड़े नेता जिनमें राजपाल सिंह शेखावत, कालीचरण सराफ, हेमसिंह भडाना, डॉ. जसवंत सिंह यादव, युनूस खान, धन सिंह रावत, बाबूलाल वर्मा, राजकुमार रिणवा का नाम बीजेपी की पहली सूची में नाम शामिल नहीं हुए थे। अब इन नेताओं को दूसरी सूची में अपना नाम आने का इंतज़ार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो