scriptनाराजगी दिखाई तो प्रश्नकर्ता विधायक ही रूके राजस्थान विधानसभा में | rajasthan assembly . bjp mla got angry and walkout | Patrika News

नाराजगी दिखाई तो प्रश्नकर्ता विधायक ही रूके राजस्थान विधानसभा में

locationजयपुरPublished: Jul 17, 2019 06:04:36 pm

Submitted by:

rahul

राजस्थान विधानसभा rajasthan assembly में बुधवार को प्रश्नकाल में जवाब के दौरान पूर्ववर्ती सरकार पर की गई टिप्पणी से प्रतिपक्ष के सदस्य भड़क गए। नारेबाजी करते हुए वेल में आने के बाद भाजपा सदस्य प्रश्नकाल का बहिर्गमन कर गए। bjp mla got angry and walkout सदन में केवल वे ही भाजपा सदस्य रुके, जिनके प्रश्न लगे हुए थे। चार प्रश्नों के बाद प्रश्नकाल प्रतिपक्ष की गैर मौजूदगी में चला।

rajasthan assembly

rajasthan assembly


राजस्थान विधानसभा rajasthan assembly y hungama में बुधवार को प्रश्नकाल में जवाब के दौरान पूर्ववर्ती सरकार पर की गई टिप्पणी से प्रतिपक्ष के सदस्य भड़क गए। नारेबाजी करते हुए वेल में आने के बाद भाजपा सदस्य प्रश्नकाल का बहिर्गमन कर गए। सदन में केवल वे ही भाजपा सदस्य रुके, जिनके प्रश्न लगे हुए थे। चार प्रश्नों के बाद प्रश्नकाल प्रतिपक्ष की गैर मौजूदगी में चला।
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों के जिलेवार विवरण के साथ बेरोजगारी भत्ते की भुगतान की जानकारी मांगी। सराफ से पहले तीन सवाल लग चुके थे। सराफ का प्रश्न चौथा था। कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना के जवाब से सराफ संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने फिर पूरक प्रश्न किया कि राज्य में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत कितने बेरोजगार शिक्षित युवाओं को लाभान्वित किया गया। इस पर चांदना के जवाब से सराफ संतुष्ट नहीं हुए। प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बांसवाड़ा जिले में 24 हजार बेरोजगार पंजीयन हैं। उनमें केवल 132 को ही लाभान्वित किया गया, जबकि शेष को इसके लिए पात्र क्यों नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि कमोबेश यही स्थिति समूचे प्रदेश में है। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से शेम-शेम की आवाज आई। इस पर राज्यमंत्री चांदना ने कह दिया कि पूर्ववर्ती सरकार के लिए शेम-शेम कहना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के हंगामे के चलते भी प्रश्न काल जारी रखने से नाराज नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भाजपा सदस्यों के साथ यह कहते हुए बहिर्गमन कर गए कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है तो बैठने का कोई औचित्य नहीं है।
69 करोड़ 42 लाख रुपए दिए
भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के प्रश्न के जवाब में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत 16 जुलाई तक 29,019 नए बेरोजगारों को पंजीयन हुआ है। पूर्व की योजना एवं मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में 30 मई 2019 तक 69 करोड़ 42 लाख रुपए का भुगतान बेरोजगारों को किया अक्षत योजना के तहत राज्य में पात्र तक बेरोजगारों मेें दिसम्बर 2018 तक कुल 1 लाख 53 हजार 657 आशार्थियों को 122.43 करोड़ रुपए बेरोजगार भत्ते के रूप में दिए गए।https://www.patrika.com/kota-news/congress-government-say-kedl-s-contract-will-not-canceled-in-rajasthan-4848955/
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो