script

प्रदेशाध्यक्ष बनते ही दिवास्वप्न दिखाने लगे पूनियां, पहले अपनी पार्टी के निर्विवाद अध्यक्ष तो बन जाएं

locationजयपुरPublished: Oct 11, 2019 01:15:56 am

Submitted by:

vinod vinod saini

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ( Satish Poonia) ने 2023 तक राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करने की बात कही है। पूनियां के इस बयान को लेकर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने उनकी निंदा की है और इसे जनादेश का अपमान करार दिया है।

प्रदेशाध्यक्ष बनते ही दिवास्वप्न दिखाने लगे पूनियां, पहले अपनी पार्टी के निर्विवाद अध्यक्ष तो बन जाएं

प्रदेशाध्यक्ष बनते ही दिवास्वप्न दिखाने लगे पूनियां, पहले अपनी पार्टी के निर्विवाद अध्यक्ष तो बन जाएं

पूनियां के राजस्थान को कांग्रेसमुक्त बनाने के बयान पर पायलट और जोशी का पलटवार

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश को कांग्रेसमुक्त (Congress free) करने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (BJP state president Satish Poonia) ने भी मोदी के इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 2023 तक राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करने की बात कही है। पूनियां के इस बयान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने पूनियां के इस बयान की निंदा की है और इसे जनादेश का अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि पूनियां प्रदेशाध्यक्ष बनते ही दिवास्वप्न (dream Day) दिखाने लगे हैं। वे पहले अपनी पार्टी के निर्विवाद अध्यक्ष (Undisputed president) तो बन जाएं।
पूनियां ने प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा था कि हम प्रदेश को 2023 तक कांग्रेस मुक्त कर देंगे। इसकी शुरूआत मंडावा और खींवसर विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव से हो जाएगी। पूनियां ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में भी कहा कि मैंने कुछ कहा है तो इसका कोई न कोई आधार है। यह सरकार बाइ डिफॉल्ट बनी है और प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि मैं प्रदेश को कांग्रेसमुक्त करूं।
अपनी साख जमाने के लिए दिया बयान : पायलट

पूनियां के इस बयान के बाद उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जनता के जनादेश का किसी को अपमान नहीं करना चाहिए। जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। सरकार में सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। अपनी साख जमाने के लिए इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। जनता जिस उम्मीदों के साथ हमारी सरकार बनाने में कामयाब हुई थी, उन सभी को हम पूरा कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जितना संभव है, उससे ज्यादा विकास करके हम दिखा रहे हैं।
अभी उनकी पार्टी लोग ही नहीं मान रहे अध्यक्ष : जोशी
सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा कि अध्यक्ष बनते ही पूनियां दिवास्वप्न देखने लगे हैं। पहले वे निर्विवाद रूप से अपनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तो बन जाएं। अभी तक उनकी पार्टी के ही लोग पूरी तरह से उनको अपना अध्यक्ष नहीं मान रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो