पिछली बार जिन 10 राज्यों में ट्रंप बड़े अंतर से जीते थे, उनमें जॉर्जिया, आयोवा, न्यू कैरोलिना और टेक्सास भी शामिल हैं। ट्रंप इस बार भी इन राज्यों में बाइडेन से आगे हैं। वहीं, वर्जिनिया, न्यू हैंपशायर, नेवाडा और मिनेसोटा में ट्रंंप को बाइडेन से कम समर्थन है।
मुंबई के दोस्त को नहीं भूल पाए बाइडेन
बाइडेन मुंबई के एक गुमनाम ‘दोस्तÓ को बहुत मिस करते हैं और अक्सर वे उनका जिक्र भी करते रहते हैं। बाइडेन उस शख्स को बाइडेन फ्रॉम मुंबई कहकर संबोधित करते हैं। बाइडेन 1972 में अमरीका के डेलावेयर से सीनेटर चुने गए थे। बाइडेन तब 29 साल के थे और यह राजनीति में उनका जीत के साथ पहला कदम था। तब उन्हें मुंबई से किसी बाइडेन उपनाम वाले ही एक शख्स ने बधाई संदेश भेजा। इस संदेश पत्र पर बाइडेन फ्रॉम मुंबई लिखा था।