scriptपावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग | positive thinking | Patrika News

पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2019 10:33:40 am

Submitted by:

Kiran Kaur

अगर आप भी पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग को फॉलो करना चाहते हैं तो इन उपायों को अपनाएं।

positive

पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग

कोई भी काम तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक कि उसके लिए पॉजिटिव माइंडसेट न अपनाया जाए। पॉजिटिव सोचने की पावर को पूरी दुनिया में स्वीकार किया गया है। कई शोधों में सकारात्मक विचारों को सफलता की सीढ़ी में से एक माना गया है। अगर आप भी पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग को फॉलो करना चाहते हैं तो इन उपायों को अपनाएं।
पॉजिटिव हो दिन की शुरुआत: आप जितने पॉजिटिव होकर दिन की शुरुआत करेंगे उतना ही आपका दिन अच्छा बना रहेगा इसलिए सुबह जल्दी उठने की आदत को बनाएं। समय से उठने पर आपको अपने हर काम को मैनेज करने में मदद मिलेगी जिससे आप तनाव में आने से बचेंगे। लेकिन अगर आप देर से उठते हैं तो हड़बड़ी में अपने कामों को निपटाएंगे। इसमें कुछ काम पूरे होंगे और कुछ यूं ही अधूरे रह जाएंगे इसलिए समय के पाबंद रहें।
अच्छी चीजों पर फोकस: ध्यान रहे कि परफेक्ट डे जैसा हर रोज नहीं हो सकता लेकिन पॉजिटिव सोच के जरिए दिनचर्या को सकारात्मक बनाया जा सकता है। जैसे कि कई बार आप अच्छे खासे घर से निकले लेकिन ट्रेफिक जाम में फंसे होने की वजह से कई घंटों एक ही जगह पर रह गए। आपकी सारी टाइमिंग गड़बड़ा गई। ऐसे में आपकी पॉजिटिव सोच ही आपको वह रास्ता देगी जिससे आप किसी खास ट्रिक को लगाते हुए कामों को समय रहते पूरा कर पाएंगे।
बुरी स्थिति का सामना करें: कई बार तनाव या चिंता इतना ज्यादा घेर लेती है कि आप सो तक नहीं पाते। ऐसी स्थिति में मुस्कुराने की कोशिश करें। कॉमेडी सीरियल्स या फिल्में देखें। ये धारावाहिक आपको मौजूदा हालात से कुछ समय के लिए बिल्कुल दूर ले जाने में काफी मदद करेंगे। जैसे ही दिमाग रिलेक्स होगा पॉजिटिव विचार अपनी जगह बनाने लगेेंगे। अगर स्थिति आपके हाथ में नहीं है तो उसे वक्त पर छोड़ दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो