script

पीएम मोदी को मिला ऑर्डर ऑफ जायद

locationजयपुरPublished: Aug 24, 2019 04:00:00 pm

Submitted by:

Neeru Yadav

मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE)ने पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)को आज अपने सर्वोच्य सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है। इस सम्मान को पाकिस्तान के लिए भी बडा झटका माना जा रहा है वो भी तब जब वो कश्मीर मुदृदे को लेकर अलग अलग देशों खासकर मुस्लिम देशों से समर्थन के लिए गिडगिडा रहा है।

पीएम मोदी को मिला ऑर्डर ऑफ जायद

पीएम मोदी को मिला ऑर्डर ऑफ जायद

मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात ने पीएम नरेन्द्र मोदी को आज अपने सर्वोच्य सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया है। इस सम्मान को पाकिस्तान के लिए भी बडा झटका माना जा रहा है वो भी तब जब वो कश्मीर मुदृदे को लेकर अलग अलग देशों खासकर मुस्लिम देशों से समर्थन के लिए गिडगिडा रहा है। वहीं भारत के पीएम को यूएई से सम्मान मिलना मोदी के कद को विश्व स्तर पर और उंचा कर रहा है। इससे पहले पीएम मोदी आज यूएई पहुंचे तो उनका स्वागत संयुक्त अरब अमीरात के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया।
आपकों यह भी बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान के लिए कश्मीर मामले को लेकर बडा बुरा समय चल रहा है। जब से कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया है वह विश्च के हर मंच पर जाकर इसे उठाने की नाकाम कोशिशों में जुटा है वहीं भारत के इस कदम को लेकर कोई भी देश भारत के कदम को गलत नहीं बता रहा है ऐसे में पीएम मोदी कई देशों की यात्रा भी कर रहे है। आज उन्हें यह सम्मान पाकिस्तान के लिए करारा जवाब है। पाकिस्तान जिस यूएई को अपना करीबी मानता है उसने भी मोदी का सम्मान करके अपनी प्राथमिकता जाहिर कर दी है। अभी तक कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का सोचना था कि कम से कम मुस्लिम देश उसका साथ देंगे। लेकिन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को समर्थन देना तो दूर, यूएई ने भारत के पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित भी कर दिया।
आइये आपको बताते हैं क्या है ऑर्डर ऑफ जायद
ऑर्डर ऑफ जायद यूएई का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इससे पहले 2007 में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, 2010 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को और 2018 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
बड़ी बात यह है कि मोदी को यह सम्मान तब दिया है जब यूएई अपने संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। अप्रेल में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई के सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की थी। इस सम्मान को यूएई और भारत के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की नजर से देखा जा रहा है।
अब आपको बताते हैं और कौन-कौन से देश कर चुके हैं पीएम मोदी को सम्मानित
– 3 अप्रेल 2016 को सउदी अरब का सबसे बड़े सम्मान ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सउद
– 4 जून 2016 को अफगानिस्तान का ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्ला खान मिला
– 10 फरवरी 2018 को फिलिस्तीन का ग्रैंड कॉलर ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड
– 24 अक्टूबर 2018 को दक्षिण कोरिया का सियोल शांति पुरस्कार
– 12 अप्रेल 2019 को रूस का सबसे बड़ा सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयूज
– 8 जून 2019 को मालदीव का ऑर्डर ऑफ निशानिजुद्दीन पुरस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो