scriptभाजपा के बाद अब कांग्रेस में क्यों हो रही है नमो—नमो | Namo Namo in congress | Patrika News

भाजपा के बाद अब कांग्रेस में क्यों हो रही है नमो—नमो

locationजयपुरPublished: Aug 24, 2019 12:37:14 pm

Submitted by:

PUNEET SHARMA

भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी नमो—नमो

congress namo namo
भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी नमो—नमो
भाजपा के बाद अब कांग्रेस के नेता भी नमो—नमो जपने लगे हैं। वैसे कांग्रेस नेताओं में नमो—नमो क्यों हो रही है इसे लेकर भी देश की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समूह ने कांग्रेस की ओर से लगातार मोदी को खलनायक की तरह पेश करने पर आपत्ति की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी ऐसा काम करते हैं जिससे लोग उनसे जुड़ते है। जबकि हमने ऐसा काम नहीं किया। हम इस हालात में नहीं है कि हम उनका मुकाबला कर सकें।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि मोदी को खलनायक बता कर हम अुनको मजबूत कर रहे हैं। काम का मूल्यांकन व्यक्ति के आधार पर नहीं बल्कि मुददों के आधार पर होता है। उज्जवला योजना इन अच्छे कामों में से है।
कांग्रेस के नेताओं ने तो यहां तक कहा है कि अब समय आ गया है जब हम मोदी द्वारा किए गए कार्यों का समर्थन करें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मोदी के समर्थन में आने से कांग्रेस अब बुरी तरह से फंसी नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान उस समय आए हैं जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सीबीआई की गिरफ्त में हैं और अगर आरोप साबित होते हैं तो उनको जेल भी जाना पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो