scriptMIUI 11 में नजर आएंगी अनूठी खूबियां, जानें स्पेस्फिकेशन | MIUI 11 : MI-Xiaomi phone users will get unique features | Patrika News

MIUI 11 में नजर आएंगी अनूठी खूबियां, जानें स्पेस्फिकेशन

locationजयपुरPublished: Sep 30, 2019 03:11:52 pm

Submitted by:

Abhishek sharma

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी MI Xiaomi Android 10 आधारित अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 11 अगले माह भारत में रिलीज करने जा रही है। पहला फेज अक्टूबर मध्य (mid-October) में शुरू होगा, जिसमें Mi 8, Mi 8 Youth, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K20 Pro Premium Edition, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Mi Max 3 शामिल हैं।

MIUI 11 : MI-Xiaomi phone users will get unique features

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी MI Xiaomi Android 10 आधारित अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 11 अगले माह भारत में रिलीज करने जा रही है। पहला फेज अक्टूबर मध्य (mid-October) में शुरू होगा, जिसमें Mi 8, Mi 8 Youth, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi K20 Pro Premium Edition, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Mi Max 3 शामिल हैं।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एमआई श्याओमी एंड्रॉयड 10 आधारित अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम अगले माह भारत में रिलीज करने जा रही है। हालांकि, चीन में इसे रिलीज किया जा चुका है। विशेषज्ञों की मानें तो कंपनी ने एमआईयूआई 11 (MIUI 11) ओएस में कई ऐसी खूबियां डाली हैं, जो यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगी। इनमें यूनीक डिस्प्ले, नेचुरल साउंड, एक्सट्रीम पावर सेविंग मोड, चिल्ड्रन्स स्पेस, इमरजेंसी एसओएस, डायनैमिक फोंट सिस्टम, डॉक्यूमेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस, स्क्रीन कास्टिंग आदि सुविधाएं शामिल हैं। चीन में मिले फीडबैक के अनुसार एमआईयूआई 11 को काफी पसंद किया जा रहा है।
एंड्रॉयड 10 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम

एमआईयूआई के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक एमआईयूआई 11 को एमआईयूआई 10 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। नए वर्जन में लॉक स्क्रीन अनोखे रूप में नजर आएगी। यूजर इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे। नई डायनामिक स्क्रीन मिलेगी, जिसमें कई सारे पैटर्न लॉक की सुविधा मिलेगी। एमआईयूआई 11 में सप्ताह के सातों दिन सुबह जगाने के लिए अनोखे डायनैमिक अलार्म पेश किए गए हैं। वहीं, नेचुरल रिंगटोन को रिच बनाया गया है।
MIUI 11 में नजर आएंगी अनूठी खूबियां

दो नए ऑफिस एप एमआई वर्क और एमआई गो प्री-लोडेड मिलेंगे। एमआई वर्क में क्रॉस प्लेटफार्म फाइल शेयरिंग, मल्टीपल डिवाइस के बीच बड़े डॉक्यूमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। एमआई गो में स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट मिलेगा। कम्प्यूटर की तरह डॉक्यूमेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकेगा। साथ ही स्मार्ट स्क्रीन कॉस्ट और वायरलेस प्रींटिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यूजर्स फोन के पावर बटन को लगातार पांच बार दबाकर इमरजेंसी मोड एक्टिवेट कर सकेगा।
यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगी खूबियां

एमआईयूआई 11 में कुछ नए एप भी दिए गए हैं। डाय नैमिक फोंट सिस्टम से स्क्रीन मैटर के फोंट को बड़ा—छोटा कर सकेंगे। इसमें नया एक्सट्रीम पावर सेविंग मोड मिलेगा, जिसके जरिए 5% बैटरी होने के बाद भी 24 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। वहीं, चिल्ड्रन्स स्पेस के जरिए अपने बच्चे के लिए प्राइवेट स्पेस क्रिएट किया जा सकेगा। उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा।
अक्टूबर मध्य में भारत में होगा रिलीज

एमआई के स्मार्टफोन्स में एमआईयूआई का अपडेट तीन फेज में दिया जाएगा। पहला फेज अक्टूबर मध्य (mid-October) में शुरू होगा, जिसमें कुछ फोन को अपडेट मिलेगा। इनमें एमआई 9 सीरीज के Mi 9, Mi 9 Explorer और Mi 9 SE, एमआई मिक्स 3 सीरीज के Mi Mix 3 और Mi Mix 2S, एमआई 8 सीरीज के Mi 8, Mi 8 Youth, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 (इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट एडीशन) और Mi 8 SE, रेडमी के20 सीरीज के Redmi K20, Redmi K20 Pro और Redmi K20 Pro Premium Edition, रेडमी 7 सीरीज के Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Mi Max 3 शामिल हैं। एमआई के अन्य स्मार्टफोन्स में एमआईयूआई का यह अपडेट अक्टूबर अंत और नवम्बर माह की शुरुआत में मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो