scriptFemina Miss India 2019: राजस्थान की Suman Rao बनी मिस इंडिया 2019, देश भर से आई मॉडल्स को पछाड़ा, देखें तस्वीरें | Miss India 2019 winner is Suman Rao from Rajasthan | Patrika News

Femina Miss India 2019: राजस्थान की Suman Rao बनी मिस इंडिया 2019, देश भर से आई मॉडल्स को पछाड़ा, देखें तस्वीरें

locationजयपुरPublished: Jun 16, 2019 09:00:12 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

राजस्थान ( Rajasthan ) की Model Suman Rao बनी मिस इंडिया 2019 ( Miss India 2019 ), देश भर से आई मॉडल्स को पछाड़ा, See Pictures

Miss India 2019 winner is Suman Rao from Rajasthan
… और मिस इंडिया 2019 की विजेता हैं… सुमन राव….

मंच से ये घोषणा होते ही इंतज़ार ख़त्म हुआ। मिस इंडिया 2019 ( Femina miss india 2019 ) खिताब के लिए राजस्थान की सुमन राव ( Suman Rao From Rajasthan ) चुन ली गई। जैसे ही घोषणा हुई मिस इंडिया 2018, तमिलनाडु की अनुकृति ने अपनी उत्तराधिकारी सुमन राव को मिस इंडिया 2019 का ताज पहना दिया। हर बार की तरह ये एक भावनात्मक क्षण रहा।
जानकारी के अनुसार सुमन राव का जन्म राजस्थान में हुआ है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुम्बई के महात्मा एजुकेशन सोसाइटी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया से सीए की पढ़ाई की है। गाना सुनना और डांस करना उनका शौक है। 20 साल की सुमन राव का जन्म 23 नवम्बर 1998 है।
इसी तरह से पिछले साल की पहली रनर अप हरियाणा की मिस ग्रैंड इंडिया मीनाक्षी चौधरी ने भी अपने उत्तराधिकारी का ताज पहनाया। इसी तरह से आंध्र प्रदेश की श्रेया राव जिन्हें 2018 में दूसरा रनर-अप चुना गया था, उन्होंने तेलंगाना की संजना विज को सम्मानित किया।

बिहार की श्रेया शंकर को मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का ताज पहनाया गया और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव को मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का ताज पहनाया गया। वह फर्स्ट रनर अप भी रहीं।
https://twitter.com/fbb_india?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/fbb_india?ref_src=twsrc%5Etfw
मिस इंडिया पेजेंट 2019 का फिनाले भव्य रूप से आयोजित हुआ। इसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं समारोह को करण जौहर, मनीष पॉल और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया।
इस मौके पर बॉलीवुड डीवाज़, हुमा कुरैशी, दीया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और चित्रांगदा सिंह भी मौजूद थीं। मिस इंडिया कांटेस्ट 2019 में कुल 30 खूबसूरत महिलाएं ताज के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही थीं और विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। सभी 30 प्रतियोगियों ने पिछले कुछ महीनों में अपनी रैंप वॉक पर काम करने से लेकर अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य पर बेहद मेहनत की।
https://twitter.com/hashtag/SunilChhetri?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/fbb_india?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/MissIndia2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/KatrinaKaif?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/vickykaushal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/KatrinaKaif?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। मिस इंडिया 2019 की विजेता सुमन राव इसी साल 7 दिसंबर को थाइलैंड में आयोजित होने वाले मिस वल्र्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो