scriptभाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर लहराए भाजपा के झंडे | mera parivar bhajpa parivar | Patrika News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर लहराए भाजपा के झंडे

locationजयपुरPublished: Feb 12, 2019 06:55:56 pm

Submitted by:

hanuman galwa

भाजपा का ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ महाभियानजयपुर शहर से चंद्रशेखर एवं गुप्ता ने की शुरुआत

bjp

bjp

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर भाजपा का झंडा लहरा कर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार ‘ महाभियान को मजबूती प्रदान की। भाजपा के इस राष्ट्रव्यापी अभियान में प्रदेशभर में भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी के झंडे लगाकर पार्टी के प्रति अपन प्रतिबद्धता प्रकट की।
प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवास पर झंडा एवं स्टीकर लगाकर अभियान को गति दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता के निवास स्थान पर झंडा एवं स्टीकर लगाकर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार ‘ महाभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, जयपुर शहर मंत्री लक्ष्मीकांत पारीक, राजू माथुर, पूर्व शहर मंत्री रवि शर्मा, पार्षद दिनेश कांवट, रमेश गुर्जर, भरतपुर मीडिया संभाग प्रभारी गुंजन वशिष्ठ, जयपुर शहर के पूर्व उपाध्यक्ष कुलवन्त सिंह, पार्षद प्रकाश गुप्ता, जयपुर शहर मंत्री रघुनाथ नरेड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के घर दस्तक
इसके पश्चात् प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं जयपुर शहर जिलाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में जयपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर झंडा एवं स्टीकर लगाया। पार्टी पदाधिकारियों ने मोदी सरकार विकास कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय निवासियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने भी अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया।
पदाधिकारियों ने दिखाई सक्रियता
शहरभर में क्षेत्रीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में झंडा व स्टीकर लगाकर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान में भाग लिया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के आवास पर विधायक अशोक लाहोटी एवं प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के पुत्र मनोज सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडा व स्टीकर लगाया। आदर्श नगर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, सांगानेर विधानसभा प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, प्रभारी कुलवंत सिंह, प्रभारी पंकज जोशी ने भी अपने-अपने स्थानों पर महाभियान को गति दी। भाजपा की प्रदेष मंत्री दीया कुमारी सिविल लाइन स्थित निवास से भाजपा का झंडारोहण कर व स्टीकर लगाकर कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो