scriptराजस्थान की इस सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, सीएम राजे और मानवेंद्र सिंह होंगे आमने-सामने | Manvendra Singh Against Vasundhara Raje Jhalrapatan seat | Patrika News

राजस्थान की इस सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, सीएम राजे और मानवेंद्र सिंह होंगे आमने-सामने

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2018 02:57:53 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

cm raje and manvendra singh
जयपुर। झालावाड़ के झालरापाटन विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। कांग्रेस ने शनिवार को दूसरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में एक नाम ने सबको चौंका दिया। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह को पार्टी ने झालरापाटन से टिकट दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस सीट से चुनाव लड़ रही है। अब झालरापटन प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है।
पिछले विधानसभा चुनाव में हाड़ौती के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले की 17 सीटों में से कांग्रेस को महज एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। झालावाड़ जिले की 4 विधानसभा सीट-डग, झालरापाटन, खानपुर, और मनोहर थाना पर सत्ताधारी बीजेपी का कब्जा है। झालावाड़ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गृह क्षेत्र है।
भाजपा के तुरंत बाद कांग्रेस ने जारी की लिस्ट
विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के सूची शनिवार को भाजपा ने 8 प्रत्याशियों और कांग्रेस ने दूसरी जारी में 32 उम्मीदवारों के नाम घोषणा किया है।
राजे ने भरा नामांकन पत्र
सीएम राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजे नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने सुबह दस बजे विशेष विमान से झालावाड़ की कोलाना हवाई पट्टी पहुंची जहां उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह एवं भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह प्राचीन धार्मिक स्थल राडी के बालाजी मंदिर पहुंची और वहां पूजा अर्चना कर अपनी जीत तथा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की कामना की। उल्लेखनीय है कि राजे झालरापाटन से वर्ष 2003 से 2013 तक लगातार विधायक चुनी गई हैं। इस बार उनका चुनावी मुकाबला भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए विधायक मानवेन्द्र सिंह से होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो