scriptमंडियों में बढ़ी सरसों की आवक | mandi news: rape seed production go up | Patrika News

मंडियों में बढ़ी सरसों की आवक

locationजयपुरPublished: Sep 14, 2018 12:15:20 am

Submitted by:

Veejay Chaudhary

डेढ़ सप्ताह में आई 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी

jaipur

मंडियों में बढ़ी सरसों की आवक

जयपुर. सरसों सीड की कीमतें बढ़ने के साथ ही उत्पादक मंडियों में सरसों की आवक में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। तीन-चार दिन पहले तक मंडियों में रोजाना सवा लाख बोरी सरसों की आवक हो रही थी, जो कि अचानक बढ़कर अब पौने दो लाख बोरी प्रतिदिन हो गई है। मरुधर ट्रेडिंग एजेंसी के अनिल चतर ने बताया कि एक-डेढ़ सप्ताह के दौरान सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 200 रुपए उछलकर वर्तमान में 4400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गई है। भाव ज्यादा मिलने से किसान मंडियों में फिर से माल लाने लगा है। सरसों खल में तेजी आने से भी सरसों में मजबूती को बल मिल रहा है। जयपुर मंडी में सरसों खल प्लांट 100 रुपए बढ़कर 1975 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गौरतलब है कि देश में इस साल 65 से 67 लाख टन सरसों का उत्पादन हुआ था। इसमें से अभी भी करीब 10 से 12 लाख टन सरसों किसानों एवं व्यापारियों के पास स्टॉक में पड़ी है। ब्रांडेड देशी घी में मजबूती का रुख देखा जा रहा है। भाव इस प्रकार रहे:-
देशी घी– महान 5000, श्रीसरस 4850, कृष्णा 5025, गोकुल 4850, बिलौना 4775, डेयरी फ्रैश 4850, वंडर 4800 रुपए प्रति 15 किलो। वनस्पति- अशोका (15 लीटर) 990 रुपए। सरसों तेल- ज्योति किरण 1500, राघव 1540, कबीरा 1565, नेताजी 1535, पवन 1480 रुपए। सोयाबीन रिफाइंड- दीपज्योति 1285, चंबल 1340, पवन 1300, सुमन 1300, नेताजी 1310 रुपए प्रति 15 किलो। मूंगफली रिफाइंड- नेताजी 1750, कबीरा 1790 रुपए प्रति 15 लीटर। मूंगफली फिल्टर श्रीबंशी 1700 रुपए प्रति टिन।
अनाज-दालें

गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 2075, उड़द साबुत 4000 से 4300, मूंग साबुत 5000, चना 4325, ग्वार गम जोधपुर डिलीवरी 9700, ग्वार जोधपुर डिलीवरी बीकानेर लाइन 4350 से 4450, सरसों 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 4400, मूंगफली 4200 से 4500, तिल सफेद 9700, मीडियम चना दाल 4700, मूंग मोगर 6300, मूंग छिलका 5700, उड़द मोगर 5200 से 6800, उड़द छिलका 5000 से 6000, अरहर दाल 5500 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल।
काजू टुकड़ी 650 से 750, काजू साबुत 800 से 1000, अमेरिकन बादाम गिरी 625 से 680, मामरा बादाम गिरी 1000 से 2800, अखरोट गिरी 800 से 1000, इलायची छोटी 1350 से 1800, मुनक्का दाख 350 से 600, पिस्ता रोस्टेड 800 से 1000, कालीमिर्च 400 से 500, छुआरा 45 से 70, सुरजमुखी बीज 240, कुट्‌टू बीज 130 रुपए प्रति किलो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो