ये रहे मौजूद रोड शो के दौरान महापौर विष्णु लाटा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, विधायक अमीन कागजी, विधायक गंग देवी और अर्चना शर्मा भी पहुंची। इस दौरान गहलोत और ज्योति खंडेलवाल ने घर घर पर्चे बांटे और मतदान के लिए निवेदन किया। लोगों ने फूलमाला पहना उनका सम्मान किया।
पायलट ने किया आधा घंटे का इंतजार सुबह साढ़े नौ बजे शुरु होने वाला रोड शो दस बजे शुरु हुआ। सचिन पायलट ने आधे घंटे तक सड़क किनारे खड़े होकर कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का इंतजार किया। दस बजे गहलोत के पहुंचने पर रोड शो शुरु हुआ।
शो में भगदड़ जैसी हालत, सुरक्षाकर्मियों ने लगाई दौड़ रोड शो के दौरान हालात बेकाबू हो गए पुलिस प्रशासन की भी सांस फूल गई। एक बार तो हालात भगदड़ जैसे बन गए, इस दौरान पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात पर कांग्रेस नेता भी परेशान नजर आए। शो के दौरान गहलोत के सुरक्षा कर्मी पीछे पीछे भागे , एक बुजुर्ग गिर पड़ा जिसे लोगों ने संभाला।