scriptLok Sabha Election 2024 : राजस्थान में इस सीट पर कांटे की टक्कर, भाजपा के अनुभवी नेता का कांग्रेस के युवा नेता से कड़ा मुकाबला | Lok Sabha Elections 2024 phase 1 voting direct contest between BJP and Congress on Jaipur Rural seat | Patrika News
जयपुर

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में इस सीट पर कांटे की टक्कर, भाजपा के अनुभवी नेता का कांग्रेस के युवा नेता से कड़ा मुकाबला

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट 2008 के परिसीमन में अस्तित्व में आई थी। इसके एक साल बाद वर्ष 2009 में इस सीट पर पहली बार आम चुनाव हुआ। वर्ष 2014 में दूसरी और वर्ष 2019 में यहां तीसरी बार चुनाव हुए।

जयपुरApr 19, 2024 / 07:17 am

Kirti Verma

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट 2008 के परिसीमन में अस्तित्व में आई थी। इसके एक साल बाद वर्ष 2009 में इस सीट पर पहली बार आम चुनाव हुआ। वर्ष 2014 में दूसरी और वर्ष 2019 में यहां तीसरी बार चुनाव हुए। इस क्षेत्र में जीत का खाता कांग्रेस ने खोला लेकिन बाद में हुए चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी देकर स्कोर 2-1 कर लिया। जयपुर ग्रामीण सीट पर 19 अप्रेल को चौथी बार चुनाव होगा। भाजपा ने इस बार यहां अनुभवी चेहरे राव राजेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने युवा चेहरे के तौर पर अनिल चोपड़ा पर दांव खेला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में इसी सीट के कोटपूतली से प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की यहां कांग्रेस के लिए बड़ी चुनावी सभा हुई हैं। चुनाव अभियान के दौरान ही दो महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिसमें पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह यादव ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा के कमल से नाता जोड़ा, वहीं पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना समर्थकाें सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।

ये आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल

जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसमें कोटपूतली, विराटनगर, बानसूर, शाहपुरा, आमेर, झोटवाड़ा, जमवारामगढ़, फुलेरा विधानसभा शामिल हैं।

पेयजल की गंभीर समस्या

शाहपुरा, विराटनगर, जमवारामगढ़, आमेर, फुलेरा इलाके में पानी की गंभीर समस्या है। पिछले कई चुनाव में प्रत्याशी जल संकट दूर करने का वादा करते रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकला।

रोजगार का भी संकट

इलाके में रोजगार का भी संकट है, बड़ी औद्योगिक इकाइयां नहीं हैं। रीको इंडस्ट्रियल एरिया तो है, लेकिन बड़े स्तर की यूनिट नहीं होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता है। लोकसभा क्षेत्र में कोटपूतली के अलावा कहीं भी जिला स्तरीय अस्पताल नहीं है, जिससे मरीजों को मजबूरी में जयपुर या निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है।

वर्ष 2019 का चुनाव परिणाम…

  • भाजपा को मिले मत : 8 लाख 20 हजार 132
  • कांग्रेस को मिले मत : 4 लाख 26 हजार 961

वोट प्रतिशत…

  • भाजपा : 64.24 प्रतिशत
  • कांग्रेस : 34.44 प्रतिशत

प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रत्याशी भी यहां


जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा। यहां निर्दलीय व अन्य किसी दमदार प्रत्याशी के रूप में कोई बड़ा चेहरा सामने नहीं है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर प्रदेश में सर्वाधिक 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Home / Jaipur / Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में इस सीट पर कांटे की टक्कर, भाजपा के अनुभवी नेता का कांग्रेस के युवा नेता से कड़ा मुकाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो