scriptलोकसभा चुनाव में मिशन-25: युवा कांग्रेस ने बनाई यह खास रणनीति | lok sabha election 2019 Rajasthan: youth congress mission 25 | Patrika News

लोकसभा चुनाव में मिशन-25: युवा कांग्रेस ने बनाई यह खास रणनीति

locationजयपुरPublished: Feb 21, 2019 02:05:25 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

लोकसभा चुनाव में मिशन-25 हासिल करने के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश भर में एक खास रणनीति बनाई है।

congress
जयपुर। लोकसभा चुनाव में मिशन-25 हासिल करने के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश भर में बेरोजगारी भत्ते व किसान कर्जमाफी के फैसलों को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार के फैसलों की पंचायत मुख्यालय पर इसकी चर्चा की जाए।
जनता को बताया जाए कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान वादे किए हैं, वो सभी पूरे किए जाएंगे। बेरोजगारी भत्ता और किसान कर्ज माफी इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकार में समुचित प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में युवा कांग्रेस की एक मार्च को उदयपुर रैली को सफल बनाने की भी रणनीति बनाई गई। रैली में राहुल गांधी आएंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कादियान, सह प्रभारी पलक वर्मा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिलों से आए जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्ष मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो