scriptIMD का लेटेस्ट अपडेट, आज इन 3 जिलों में होगी बारिश, जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम | Latest update of IMD, there will be rain in these three districts today, know how the weather will be next week | Patrika News
जयपुर

IMD का लेटेस्ट अपडेट, आज इन 3 जिलों में होगी बारिश, जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Alert: 29 और 30 अप्रेल को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं (25-30 Kmph) चलने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

जयपुरApr 28, 2024 / 12:24 pm

Rakesh Mishra

प्रदेश के कुछ जिलों में आज फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 29 और 30 अप्रेल को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं (25-30 Kmph) चलने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर और जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 38 तो वहीं बीकानेर में 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा।

सवाईमाधोपुर सबसे गर्म

वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सवाईमाधोपुर में दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकतर संभागों में तापमान में सामान्य से 1-2 डिग्री गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 4-5 दिन हीट वेव की संभावना नहीं है। वहीं मई महीने के पहले सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में लू चलने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो