scriptजन्माष्टमी-2019 : गोविंद के दरबार में कलाकार इस खास अंदाज में लगा रहे हाजिरी | Janmastami utsav-2019: Dance performance at Govinddev ji temple | Patrika News

जन्माष्टमी-2019 : गोविंद के दरबार में कलाकार इस खास अंदाज में लगा रहे हाजिरी

locationजयपुरPublished: Aug 18, 2019 02:17:55 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

गोविंददेव जी मंदिर में कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देकर अपने आराध्य को रिझाने में लगे हैं।

govinddev ji temple

जन्माष्टमी-2019 : गोविंद के दरबार में कलाकार इस खास अंदाज में लगा रहे हाजिरी, देखें वीडियो

जयपुर। छोटी काशी के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर में इन दिनों कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। मंदिर प्रांगण में कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देकर अपने आराध्य को रिझाने में लगे हैं। आज सुबह कबीर विचार मंच की ओर से भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। मंच के पीआर स्वामी ने कबीर के दोहों व भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। शाम को कल्पना संगीत विद्यालय की ओर से आलोक भट्ट के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी जाएगी। इससे एक दिन पहले शनिवार शाम महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपक माथुर व सीमा मिश्रा ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मिश्रा ने गोविन्द घर आओ…, ओ रे राधा रानी …, आजा मन मोहन मेरा… जैसे भजनों से भक्तों को भाव—विभोर कर दिया। शाम तक चले उत्सव में बड़ी संख्या में दर्शकों ने आनंद लिया। नृत्य के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर ठाकुरजी को फूल बंगले में विराजमान किया गया। प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को सुबह राधा रानी प्रभात फेरी मंडल की ओर से संकीर्तन किया जाएगा। वहीं शाम को ब्रज सुर मंडल के सदस्य राधाबल्लभ सक्सेना के निर्देशन में कृष्ण लीलाओं का मंचन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो