scriptवसुंधरा राजे दिल्ली जाएं या लंदन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता: हनुमान बेनीवाल | hanuman beniwal on Vasundhara Raje new post | Patrika News

वसुंधरा राजे दिल्ली जाएं या लंदन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता: हनुमान बेनीवाल

locationजयपुरPublished: Jan 12, 2019 11:35:16 am

Submitted by:

santosh

राजे को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और विधायक हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान आया है।

जयपुर। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेता प्रतिपक्ष के चुनाव से पहले राजे को दी गई नई जिम्मेदारी को राजस्थान भाजपा में बड़े बदलावों की शुरूआत माना जा रहा है।
कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी

राजे को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और विधायक हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान आया है। बेनीवाल का कहना है कि वसुंधरा राजे को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है बल्कि उनको राजस्थान की राजनीति से निकालकर फेंकने का काम किया है।
…तो आज राजस्थान के अंदर स्थिति दूसरी होती

बेनीवाल ने कहा कि अगर यह काम भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनावों से पहले कर देता और राजे को सीएम पद से हटा देते तो आज राजस्थान के अंदर स्थिति दूसरी होती। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को 5 साल तक संरक्षण देते रहे। यह सब मिलाजुली का खेल है। अब वसुंधरा राजे दिल्ली जाएं, लंदन जाएं या कहीं और लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी।
बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया

बेनीवाल ने कहा कि अब नेता प्रतिपक्ष कोई बने ना बने इससे क्या फर्क पड़ता है। हम वर्तमान सरकार से भी मांग करेंगे कि खान घोटाले से लेकर बजरी घोटाले तक जितने भी घोटाले इन्होंने किए हैं उनकी जांच की जाएं। उन्होंने कहा कि जांच की मांग को लेकर हम बड़ा आंदोलन करेंगे और जांच कराने के लिए मौजूदा सरकार पर दबाव बनाएंगे। बेनीवाल का कहना है कि मौजूदा स्थिति में भाजपा उनकी दुश्मन है और वह कभी भी BJP में दोबारा नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ही आने वाले समय में सत्ता पर काबिज होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो