scriptहनुमान बेनीवाल ने सीएम राजे पर बोला जोरदार हमला | hanuman beniwal attacks on vasundhara raje | Patrika News

हनुमान बेनीवाल ने सीएम राजे पर बोला जोरदार हमला

locationजयपुरPublished: Nov 07, 2018 10:47:43 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

hanuman beniwal

विधायक बेनीवाल के इस आरोप से कांग्रेस व भाजपा में खलबली

जयपुर। पार्टी बनाने के बाद हनुमान बेनीवाल पहली बार नागौर जिले में पहुंचे तो जगह—जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने स्वागत करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं से व्यवस्था परिवर्तन के लिए हुंकार भरने का आह्वान किया।
बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश के किसान और जवान सरकार की चरमराई हुई व्यवस्था से परेशान हैं। वहीं सरकार की दोगली नीतियों की वजह से उद्योग धंधे भी चौपट हो गए। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी में सरकार पूर्ण रूप से विफल रही। वहीं विभिन्न योजनाओं में अरबों रुपए खर्च होने के बाद भी योजनाएं धरातल पर नहीं आई।
उन्होंने अपनी हुंकार रैलियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश का जवान और किसान बदलाव चाहता है और और इस बार व्यवस्था परिवर्तन होकर रहेगा। बेनीवाल ने नागौर के खनाल में स्थित लोक देवता वीर तेजाजी की जन्म स्थली पर धोक लगा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए भी प्रार्थना की।
हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में उनकी पार्टी को कांग्रेस की बी टीम बताने से जुड़े बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि मूख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी चुनाव में मिलने वाली हार को लेकर बौखलाहट में है। ऐसे में वो कुछ भी बोले जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सी टीम है। सी का तातपर्य करप्ट से है। उन्होंने कहा कि गहलोत और वसुंधरा के आंतरिक गठजोड़ को राजस्थान की जनता जान चुकी है और इस बार दोनों पार्टियों को घर बैठाकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और पार्टी के साथ गठबंधन वाले दलों की सरकार बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो