script

गाइडबुक को छोडिए, कई अनजानी जगहों को है आपका इंतजार

locationजयपुरPublished: Jul 08, 2019 04:04:16 pm

-जरूरी नहीं गाइडबुक आपको वह सब दिखा दे जो आपको देखना चाहिए। कुछ और भी तरीके हैं, जिन्हें आपको आजमाना चाहिए

-जरूरी नहीं गाइडबुक आपको वह सब दिखा दे जो आपको देखना चाहिए। कुछ और भी तरीके हैं, जिन्हें आपको आजमाना चाहिए

गाइडबुक को छोडिए, कई अनजानी जगहों को है आपका इंतजार

-ऑस्टिन ग्राफ, (वाशिंगटन पोस्ट)

आमतौर पर घूमने जाने से पहले हम अन्य सभी तैयारियों के साथ उस जगह की जानकारी लेने के लिए गाइडबुक की मदद लेते हैं, हालांकि अब इंटरनेट की मदद भी ली जाने लगी है। लेकिन गाइडबुक की लकीर पर यात्रा उतना संतोष नहीं देती, जितना आनंद कुछ नए विचार और जानकारियों से मिली यात्रा में होता है। ऑस्टिन कहते हैं, मैंने लगभग 70 देशों के 250 से अधिक शहरों की यात्रा की है। पिछले कई वर्षों में मैंने इसका तरीका बदला। मैंने घूमना सीखा। मैंने शहर के ऐसे स्थलों की खोज की, जो विशिष्ट स्थलों से हटके हैं। यात्रा से पहले गंतव्य की स्थानीय बातों के बारे में जानकारी कर लें। मैं हमेशा ऐसी मार्गदर्शिका की तलाश में रहता हूं, जो आपको प्रचलित रास्ते दिखाते हैं, वे आपको मुख्य पर्यटक आकर्षण की बजाय लोगों से मिलवाते हैं। ये गाइड अक्सर स्थानीय लोगों द्वारा लिखे जाते हैं। कुछ समय गूगल पर भी सर्च किया जाना चाहिए। इंस्टाग्राम इसमें सबसे ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसमें आप इच्छित शहर के साथ ही उसके टॉप इंस्टाग्राम यूजर, टॉप शैफ, टॉप आर्टिस्ट और बड़ी व्यवसायियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके बाद जानें कि किन ऐप्स पर उनके अकाउंट हैं और फिर उनसे बातचीत कर सकते हैं। पसंदीदा स्थान आप ऐप पर हैशटैग और जिओटैग से भी खोज सकते हैं। इन सबको एक साधारण गूगल सर्च के माध्यम से भी पाया जा सकता है। मैंने पिछले साल ऑस्टिन की यात्रा पर यही तरीका अपनाया था। मैंने इंस्टाग्राम पर हैशटैग #austint& सर्च किया तो होप आउटडोर की गैलरी और तस्वीरों में इसकी जानकारी मिल गई। ये वो स्थान है, जहां लोग सूर्यास्त देखने आते हैं।
-कुछ बातें हैं, जिनका ध्यान रखकर आप यात्रा को सुखद और ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं-

एक नक्शा बनाएं : अपने डेस्कटॉप पर गूगल मैप रखें। गंतव्य के आसपास के स्थानों की खोज करें, जो दिलचस्प लगता हो उसे पिन कर लें। इससे आपको यह भी याद रहेगा कि आप किन स्थानों की तलाश कर रहे थे। इस तरह आप एक परफेक्ट गूगल मैप तैयार कर लेंगे, जो आपको ऑफलाइन भी मदद करेगा। रेक्जाविक (आइसलैंड) की हालिया यात्रा में मैंने इसका प्रयोग किया था।
स्थानीय लोगों से मिलें: स्थानीय लोगों से बात करना, वांछित स्थानों की जानकारी के साथ ही वहां की संस्कृति से रूबरू करवाता है। यदि आप सरेराह किसी से बात करना पसंद नहीं करते तो अपने कैब चालक से बात कर सकते हैं।
रास्ते के संकेतों को देखें : यात्रा के समय फोन से अपना ध्यान हटा लें। एयरपोर्ट से गंतव्य स्थल या होटल के लिए जाएं तो खिडक़ी से झांकिए। खास-खास स्थानों और संकेतकों को जेहन में कैद कर लें और बाद में इन्हें अपने नक्शे में जोड़ लें, इससे आपकी एक डिजिटल डायरी तैयार हो जाएगी।
सांस्कृतिक स्थलों को समझें: इथियोपियाई रेस्तरां समूह, इमारतों में लिखे चीनी वाक्य या पौलेंड के झंडे, ये सब सांस्कृतिक इशारे हैं। ये उन लोगों की जड़ें हैं, जो मूल देश या क्षेत्र से यहां आए हैं। जैसे वहां व्यंजन या पहनावा वहां की संस्कृति बताता है। भित्ती चित्र, कला दीर्घाएं और रेस्तरां अपने पहलुओं की पहचान देता है।
आरक्षण करने से बचें : किसी रेस्तरां में जाना मुश्किल है तो इसके लिए समय का प्रबंधन जरूरी है। यदि आप किसी रेस्तरां में आरक्षण करवाएंगे तो आप बंध जाते हैं। वहां वेटिंग है तो इस समय में आप आसपास के अन्य स्थानों पर घूम सकते हैं। बार जैसी जगह में आप दूसरों से बातचीत के बेहतर अवसर पा सकते हैं।
एक रास्ते पर दो बार न चलें : यदि नए शहर में किसी गंतव्य तक जाने के लिए आप हर बार एक ही रास्ते का उपयोग करते हैं, तो आप अपने महत्वपूर्ण समय को बर्बाद कर रहे हैं। अपने होटल आदि के लिए जाने वाले रास्ते पर पहचान चिह्न मन में रखें और दूसरे रास्तों का चुनाव करें, जिससे आप हर बार नई चीजें देख सकेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो