scriptघरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह की उड़ानों में बदलाव | flight system change jaipur airport winter shedule | Patrika News

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह की उड़ानों में बदलाव

locationजयपुरPublished: Oct 28, 2018 03:21:51 pm

Submitted by:

Harshit Jain

—आज रात से जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल हो जाएगा लागू

जयपुर. जयपुर एयरपोर्ट पर आने व जाने वाली उड़ानों पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस बार उड़ानों की संख्या कम होगी। नए शेड्यूल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह की उड़ानों में बदलाव होने जा रहे हैं। इस बार उड़ानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के बजाय कमी आई है। एयरपोर्ट से वर्तमान में रोजाना 69 उड़ानों का संचालन हो रहा है। इनमें 62 उड़ान देश के 19 शहरों के लिए संचालित हो रही हैं, जबकि 7 उड़ान 5 अंतरराष्ट्रीय स्थलों को जोड़ती हैं। यही नहीं, रात 10.30 से सुबह 5 बजे तक उड़ान संचालन भी बंद रहेगा। इस वजह से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रात के बजाय सुबह होगा। इस बार एक साथ 3 उड़ान बंद होने जा रही हैं।

रात 10.30 से सुबह 5 बजे तक संचालन बंद
रात को चलती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ान, इनका समय बदलेगा
बैंकॉक की उड़ान डबल्यूई-344 रात 2.15 के बजाय अब सुबह 6.05 बजे जाएगी
शारजाह की उड़ान जी9-436 सुबह 5 के बजाय सुबह 6.10 बजे जाएगी
बैंकॉक की उड़ान एफडी-131 रात 11.15 के बजाय रात 8.45 बजे जाएगी
रात 12.05 बजे बेंगलूरु जाने वाली उड़ान 6 ई-839 होगी बंद
सुबह 4 बजे बेंगलूरु जाने वाली उड़ान 6 ई-169 होगी बंद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो