scriptपूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी भाजपा मेें आए, बांदीकुई से टिकट तय | ex minister ramkishore saini join bjp | Patrika News

पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी भाजपा मेें आए, बांदीकुई से टिकट तय

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2018 08:49:36 pm

Submitted by:

hanuman galwa

बांदीकुई विधायक डॉ. अल्का सिंह को सूचना तक नहीं दीरामकिशोर ने कहा- कांग्रेस में दम घुट रहा था

BJP

BJP

जयपुर। पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी एवं अशोक सिंह धाभाई ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सैनी भाजपा से कांग्रेस में गए थे और अब कांग्रेस से वापस भाजपा में आए हैं। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से उनका टिकट तय माना जा रहा है। बांदीकुई से भाजपा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अल्का सिंह गुर्जर को इसकी सूचना तक नहीं दी गई।
प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में रामकिशोर सैनी एवं अशोक सिंह धाभाई के साथ उनके कई समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि बांदीकुई से विधायक रहे रामकिशोर सैनी तथा अशोक सिंह धाभाई अपने ही विचार परिवार के हैं। उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी। उल्लेखनीय है कि रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रहे हंै। गौरतलब है कि अशोक सिंह धाभाई 1993 में करौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे हंै। अशोक सिंह धाभाई के पिताजी महुआ, बयाना तथा करौली से विधायक रहे है एवं भैरों सिंह शेखावत की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो