scriptदिवाली : 2019 / कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर चार से रहेगी जयपुर पर नजर | diwali : 2019 control room stablished in collector office | Patrika News

दिवाली : 2019 / कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर चार से रहेगी जयपुर पर नजर

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2019 08:50:37 pm

हर वर्ष की तरह इस साल भी दीपावली को सुरक्षित और खुशनुमा बनाने के लिए सरकार और प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। दीपावली के दौरान आगजनी अथवा जलने की आकस्मिक घटनाओं की स्थिति में आपदा प्रबंधन के नजरिए से 25 अक्टूबर धनतेरस तथा 26-27 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर जिला कलेक्टे्रट के कमरा नंबर 4 में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट में सामान्य दिनों में भी कंट्रोल रूम (0141-2204475, 2204476, 2204464) चौबीस घंटे काम करता है लेकिन त्योहार को देखते हुए विशेष रूप से स्थापित नियंत्रण कक्ष में 25 एवं 26 अक्टूबर को तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की प्रात: 8 से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।
दिन-रात करेगा काम
इसके साथ ही 27 अक्टूबर, दीपावली वाले दिन यह नियंत्रण कक्ष ‘राउण्ड द क्लॉकÓ काम करेगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर इस अवधि में हर समय एक तहसीलदार मौजूद रहेंगे।
समय और दिन के अनुसार जिम्मेदारी
यादव ने बताया कि ये अधिकारी कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उत्तर, दक्षिण एवं पूर्व के निर्देशन में कामकाज संपादित करेंगे। नियंत्रण कक्ष एवं जिम्मेदार अधिकारियों के लिए तय किया गया दिन और समयानुसार व्यवस्था की गई है।
किस दिन कौन संभालेगा व्यवस्था
25 अक्टूबर, 2019, शुक्रवार, धनतेरस
प्रात: 8 से अपराह्न 2 बजे तक
अजीत बुंदेला, तहसीलदार जयपुर (8824243744) एवं ऋषभ जैन, वरिष्ठ निरीक्षक, का. कारखाना एवं बॉयलर्स, जयपुर (9829773277)
अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक
जगदीश ओसिया, तहसीलदार सांगानेर (9983797221) एवं जे.आर. गौतम, उप मुख्य निरीक्षक का. कारखाना एवं बायलर्स (9414266287)
26 अक्टूबर, 2019, शनिवार, रूप चतुर्दशी
प्रात: 8 से अपराह्न 2 बजे तक
सुनीता सांखला, नायब तहसीलदार, जयपुर (7014193169) एवं
जे.आर. गौतम, उप मुख्य निरीक्षक का. कारखाना एवं बायलर्स (9414266287)
अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक
अजीत बुंदेला, तहसीलदार जयपुर (8824243744) एवं
हरि शंकर, उप मुख्य निरीक्षक रसायन, का. कारखाना एवं बायलर्स (9828617778)
27 अक्टूबर, 2019, रविवार, दीपावली
प्रात: 8 से अपराह्न 2 बजे तक
मक्खन लाल मीना, नायब तहसीलदार, जालसू (9928099385) एवं
ऋषभ जैन, वरिष्ठ निरीक्षक, का. कारखाना एवं बॉयलर्स, जयपुर (9829773277)

अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक
लोकेन्द्र मीना, नायब तहसीलदार, कालवाड़ (8764005199)
आर.के. सोनी, वरिष्ठ निरीक्षक, कार्यालय कारखाना एवं बायलर्स (9414259160)
रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक
घनश्याम माहेश्वरी, तहसीलदार, आमेर (9414440102)
जे.आर. गौतम, उप मुख्य निरीक्षक का. कारखाना एवं बायलर्स (9414266287)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो