scriptCM अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस में नेतृत्व का संकट नहीं | CM Ashok Gehlot Statement on Rahul Gandhi As Congress President | Patrika News
जयपुर

CM अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस में नेतृत्व का संकट नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के चलते पार्टी में नेतृत्व के संकट के पत्रकारों के सवाल को अशोक गहलोत ने खारिज कर दिया।

जयपुरJul 23, 2019 / 08:17 am

santosh

CM ashok gehlot

CM ashok gehlot

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को दिल्ली में रहे। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय जाकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

 

कांग्रेस अध्यक्ष के पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के चलते पार्टी में नेतृत्व के संकट के पत्रकारों के सवाल को उन्होंने खारिज किया। उन्होंने कहा कि Congress में कोई नेतृत्व संकट नहीं है और नया अध्यक्ष कौन होगा, कांग्रेस कार्यसमिति इसे तय करेगी। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि अध्यक्ष कोई रहे, कांग्रेस के कैप्टन राहुल गांधी ही रहेंगे।

 

राजस्थान में फिर गरमाई सियासत, अब इस मामले को लेकर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस

 

गहलोत रविवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को पार्टी के अंदरखाने वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। इस मंथन में अशोक गहलोत भी शामिल हैं। अभी पिछले दिनों में दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने नए अध्यक्ष की तलाश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

 

खुशखबरी, मिल सकती है राजस्थान रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

 

राहुल गांधी ही रहेंगे कैप्टन, प्रियंका की सराहना
गहलोत ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में सोनभद्र मामले में प्रियंका गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने पीडि़त परिवार का दर्द समझा है। हालांकि वह यह कहना नहीं भूले कि कांग्रेस के कैप्टन राहुल गांधी ही रहेंगे।

 

राजस्थान के ये कस्बे बनेंगे तहसील और उप तहसील, अलवर जिले में पुलिस का एक नया जिला भी बनेगा

 

चंद्रयान 2 के सफल प्रश्रेपण पर बधाई
गहलोत ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर बधाईयां दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए ऐतिहासिक पल है। हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

Home / Jaipur / CM अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस में नेतृत्व का संकट नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो