script

चूरू में ABVP ने लहराया परचम, अनीता ऐचरा बनी राजकीय कन्या महाविद्यालय की अध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2018 04:00:35 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

CHURU

CHURU

चूरू ।

प्रदेश के चूरू जिले के रतनगढ़ मे राजकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों का परिणाम भी आज आना शुरू हो गया है। रतनगढ़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी की अनीता ऐचरा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। अनीता ने पूनम मेघवाल को 142 मतों से हराकर रतनगढ़ में abvp का परचम लहराया। वहीं संयुक्त सचिव के लिए ABVP की गुंजन सैनी ने सीमा प्रजापत को 266 मतों से हराया। महासचिव पद पर कुसुम प्रजापत व उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी रतावा पूर्व में निर्विरोध जीत दर्ज की।
बता दें कि राजस्थान में चल रहे छात्रसंघ चुनाव के दंगल के बीच जहां पूरे प्रदेश में मंगलवार को परिणाम सामने आ गए थे, वहीं प्रदेश के चूरू में एक विशेष कारण के चलते यहां परिणाम को रोक दिया गया है। ये परिणाम राजस्थान में चल रही बीजेपी की गौरव यात्रा के दौरान चल रहे सीएम के दौरे के कारण रोका था। मंगलवार को मुख्यमंत्री के चूरू दौरे के कारण परिणाम रोका गया था।

JNVU में देर रात आया परिणाम, रात 2:30 बजे दिलाई अध्यक्ष को शपथ

जहां राजधानी जयपुर सहित समूचे प्रदेश के विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शाम तक घोषित हो गए, वहीं जेएनवीयू में देर रात तक मतगणना जारी रही। यहां अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुनील चौधरी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मूलसिंह राठौड़ में कड़ा मुकाबला रहा। मंगलवार देर रात तक मतगणना हुई। पांचवें और अंतिम राउंड की मतगणना में खारिज मतों को लेकर उपजे विवाद के बाद पुनर्मतगणना शुरू हुई। देर रात करीब दो बजे पुनर्मतगणना पूरी होने के बाद NSUI के सुनील चौधरी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने मूल सिंह को 9 मतों से हराया। उन्हें रात सवा दो बजे शपथ दिलाई गई।

ट्रेंडिंग वीडियो