scriptसीईसी की बैठक खत्म, अब जल्द जारी होने वाली है कांग्रेस उम्मीदवारों सूची | CEC meeting over, Congress candidate list to be out soon | Patrika News

सीईसी की बैठक खत्म, अब जल्द जारी होने वाली है कांग्रेस उम्मीदवारों सूची

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 05:15:39 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

CEC meeting over, Congress candidate list to be out soon

CEC meeting over, Congress candidate list to be out soon

जयपुर/ नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। अब कांग्रेस की पहली सूची कभी जारी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एक टिकट के लिए शरद यादव ने सिफारिश की। यादव ने ये सिफारिश राहुल गांधी और सोनिया गांधी से की है। शरद यादव ने अलवर के किशनगढ़बास समेत राज्य में तीन सीट मांगी है। किशनगढ़बास से पूर्व मंत्री जगमाल यादव के पुत्र के लिए टिकट मांगा है।

आपको बता दें कि बीते रविवार बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली और बुधवार को दूसरी सूची जारी कर दी थी। कांग्रेस की पहली सूची की फिलहाल सभी को प्रतीक्षा है। कांग्रेस की 10 जनपथ पर हुर्अ बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, अहमद पटेल, कुमारी शैलजा, रामेश्वर डूडी और अविनाश पांडे समेत बड़े नेता मौजूद थे। इस मीटिंग के खत्म होने के बाद अब सभी में प्रत्याशियों के नाम जानने की उत्सुकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो