एफएसएल टीम ने मौके से नमूने उठाए
एसआई पुष्पा ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे सूचना मिली कि वाटिका रोड पर दादिया के पास सड़क किनारे नाले में एक महिला का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर पूरे कपड़े थे। देखने से कुछ घंटों पहले हत्या होने का अनुमान लग रहा था, हालांकि चोट के निशान नहीं नजर आए। हत्या की आशंका को देखते हुए जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर नमूने उठाए गए।

पुलिस वेबसाइट पर मिला हुलिया इसके बाद शव की फोटो पुलिस की लापता वेबसाइट पर डाला गया तो फागी थाने में नोहर बावरिया (26) नाम से महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मिली। एएसआई मदन सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत फागी थाने में दो सितंबर को पचाला निवासी ससुरालवालों ने दर्ज कराई थी। शिनाख्त के लिए ससुराल पक्ष और फागी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त होने पर मांदी गांव निवासी पीहर पक्ष को सूचना दी गई।
दोनों पक्षों में हुआ था विवाद, समझौते के बाद लौटी
पुलिस ने बताया कि शादी को करीब सात साल हुए थे। उसके पांच साल का एक बेटा भी है। नोहर का ससुराल वालों से पहले भी एक बार विवाद हो चुका था। जिसके बाद वह पीहर में जाकर रहने लगी थी। समाज के लोगों की समझाइश के बाद ही नोहर पीहर से ससुराल लौटी थी।