script

VIDEO: राजस्थान कांग्रेस का सूची जारी करने से पहले ज़ोरदार ‘धमाका’, भाजपा सांसद हरीश मीणा ने थामा ‘हाथ’

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 12:42:45 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

http://election.patrika.com/

BJP leaders join Congress ahead Rajasthan election 2018
जयपुर।

राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने से पहले बड़ा ‘धमाका’ कर दिया है। ‘धमाका’ ऐसा जिसने भाजपा सहित तमाम सियासी दलों में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, सूबे की सियासत में जारी ‘आयाराम-गयाराम’ के तहत कांग्रेस पार्टी में एक और दिग्गज नेता शामिल हो गए। कांग्रेस का दामन थामने वालों में भाजपा से दौसा सांसद हरीश मीणा भी शामिल हैं। मीणा राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी हैं। मीणा ने कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की। चुनाव की तारीख से ऐन पहले दौसा सांसद हरीश मीणा कांग्रेस से नाता जोड़ने के बाद भाजपा के साथ ही इसे अन्य दलों के लिए भी तगड़ा झटका माना जा रहा है।