राजस्थान में जारी किया था BJP का घोषणापत्र
जेटली अपने राजनीतिक कार्यकाल में कई बार राजस्थान में आए। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव ( Rajasthan Vidhan Sabha Election 2018 ) में अरूण जेटली ने अहम रोल अदा किया था। जेटली ने 27 नवंबर को राजस्थान का घोषणापत्र जारी किया था। ये उनका राजस्थान का आखिरी दौरा था।वसुंधरा बोलीं ‘मैनें अपना नेक दिल भाई खो दिया’
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ये समाचार सुन कर मन अत्यंत आहत है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली जी का निधन भाजपा और देश के लिये ही नहीं मेरे लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।राजे ने कहा कि ‘मेरा एक ऐसा भाई चला गया जो नेक दिल, ईमानदार और सबके सुख-दुःख में काम आने वाला इंसान था।’ उन्होंने देश में आर्थिक सुधार की दिशा में कई महत्व पूर्ण क़दम उठाये। वित्त मंत्री के रूप में जेटली ने देश का नाम ऊंचा किया। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
CM गहलोत ने जताया दुःख –
डिप्टी CM सचिन पायलट ने Tweet कर किया शोक व्यक्त –