scriptकांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान | ashok gehlot comment on congress candidate list | Patrika News

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

locationजयपुरPublished: Nov 14, 2018 01:38:26 pm

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

ashok gehlot
जयपुर। राजस्थान के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे जल्द सूची जारी करेंगे।
गहलोत ने खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वे और सचिन पायलट दोनों विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने अभी भी यह राज नहीं खोला कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। गहलोत ने कहा कि यह उम्मीदवारों की सूची में ही पता चलेगा।
अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट ने भी खुद के चुनाव लड़ने का एलान किया। सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा ने जनता के साथ विश्वासघात किया। हम सभी ने कांग्रेस को मजबूत किया है।
प्रेस सम्मेलन में ही दौसा सांसद हरिश मीणा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। मीणा ने कहा कि वे स्वेच्छा से बिना शर्त कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो पार्टी के आदेश पर काम करेंगे।
हरिश मीणा के कांग्रेस में शामिल होने के पीछे बड़ा कारण किरोड़ी लाल मीणा का भाजपा में आना बताया जा रहा है। किरोड़ी लाल के भाजपा में शामिल होने से पूर्वी राजस्थान के राजनीतिक समीकरणों में काफी बदलाव आ गया। साथ सांसद हरीश मीणा का प्रभाव भी कम होने लगा था । इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन करने का फैसला किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो