scriptअशोक गहलोत ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले, अपना घर संभालें | ashok gehlot attack amit saha bjp congress rajasthan assembly election | Patrika News

अशोक गहलोत ने अमित शाह पर साधा निशाना, बोले, अपना घर संभालें

locationजयपुरPublished: Sep 12, 2018 08:26:25 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

ashok
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। गहलोत ने बुधवार को अपने निवास पर मीडिया से कहा कि अमित शाह को अपना घर संभालना चाहिए, जो व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष है उनकी घोषणा के बाद भी भाजपा में उनका अध्यक्ष नहीं बन पाया है, यह नहीं भूलना चाहिए।
उन्होंने गजेन्द्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष बनाने के लिए पूरा जोर लगा लिया था लेकिन तब भी उनको सीएम वसुंधरा राजे के सामने झुकना पड़ा। वो फैसला रद्द करना पड़ा उस व्यक्ति को क्या अधिकार है ये कहने का कि कांग्रेस क्या करे, क्या नहीं करे। गहलोत ने कहा कि अब यहां की जनता तय कर चुकी है कि इस सरकार को नेस्तनाबूद करना है, घर भेजना है।
जिनको टिकट नहीं उनका ख्याल रखेंगे
गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट एक को मिलेगा जिसको टिकट मिलेगी उसके साथ कार्यकर्ता ईमानदारी से लग जाएंगे। जिनको टिकट नहीं मिलेगा उनका हम ख्याल रखेंगे। पूरे राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है जिस पार्टी के पक्ष में माहौल बनता है उस पार्टी में टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ जाती है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी 20 सितम्बर को आ रहे है फिर बाद में अक्टूबर में आएंगे। लगातार आते रहेंगे। भाजपा की हालत बहुत पतली हो चुकी है।
गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी 20 सितम्बर को आ रहे है फिर बाद में अक्टूबर में आएंगे। लगातार आते रहेंगे। भाजपा की हालत बहुत पतली हो चुकी है। सीएम चेहरे को लेकर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक राजस्थान में सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया। जनता की भावनाएं, कार्यकर्ता की आवाज और विधायकों की भावना के अनुरूप सीएम बनाए जाते है। अभी तो देश के सामने राफेल जैसे बड़े मुद्दे है, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और प्रशांत भूषण ने जो आरोप लगाये है उनका जवाब नहीं आया हैै।
बता दें कि मंगलवार को अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। उनका नेता कौन होगा ? राजस्थान में किसके नेतृत्व में चुनाव लडेंगे, यह भी जनता को नहीं बताया जा रहा है। अंधेरे में रखने पर जनता कांग्रेस को सबस सिखाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो