script

अनीता भदेल ने टिकट मिलने पर पार्टी का जताया आभार

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2018 11:49:09 pm

Submitted by:

Suresh Yadav

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

anita bhadel

anita bhadel

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार देर रात जारी की गई 131 उम्मीदवारों की लिस्ट में अनीता भदेल को फिर से अजमेर दक्षिण से टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद अनीता भदेल ने पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो उन पर विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अजमेर की जनता की बात को सुना है और उनके अनुसार ही विकास कार्य करवाए हैं। भविष्य में भी जनता की मंशा के अनुरूप ही कार्य करवाए जाएंगे।
जिले का चुनावी समीकरण
अजमेर जिले में कुल आठ विधानसभा सीट हैं। इनमें सात सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं. जबकि एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए जिले की सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।
अजमेर साउथ सीट
अजमेर नॉर्थ सीट पर पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनीता भदेल ने जीत दर्ज की थी। जिले की इस इकलौती आरक्षित सीट पर करीब 33 फीसदी अनुसूचित जाति आबादी है। अनीता तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही हैं।
2013 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
अनीता भदेल (बीजेपी)- 70,509
हेमंत भाटी (कांग्रेस)- 47,351

ट्रेंडिंग वीडियो