scriptशराबियों के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं को मिल रही यह खौफनाक धमकी, जानकर हो जाएंगे हक्के-बक्के | Patrika News
जगदलपुर

शराबियों के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं को मिल रही यह खौफनाक धमकी, जानकर हो जाएंगे हक्के-बक्के

Jagdalpur News: कंगोली में नशा मुक्ति अभियान चला रही महिलाओं को असामाजिक तत्वों ने जान की धमकी दी है। महिलाओं ने यह जानकारी प्रशासन को दी है बावजूद कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। असामाजिक तत्वों ने दीदी गैंग से जुड़ी महिलाओं की धमकी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर धमकाया है। प्रशासन ने […]

जगदलपुरApr 17, 2024 / 06:54 pm

Shrishti Singh

Jagdalpur News: कंगोली में नशा मुक्ति अभियान चला रही महिलाओं को असामाजिक तत्वों ने जान की धमकी दी है। महिलाओं ने यह जानकारी प्रशासन को दी है बावजूद कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। असामाजिक तत्वों ने दीदी गैंग से जुड़ी महिलाओं की धमकी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर धमकाया है। प्रशासन ने इन महिलाओं का हौंसला बढ़ाना छोड़ उन्हें उनके हालत पर छोड़ दिया है।
यह महिलाएं शराबियों को रोकती हैं

इस इलाके में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों की सक्रियता के चलते महिलाओं, बच्चों और पुरूषों को खौंफ के साये मेें जीना पड़ रहा है। आये दिन इस सड़क पर लूट की घटनाएं घटती है जिसके चलते यहां के निवासी अकेले निकलने से डरते हैं और अपने घरोें में बंद हो जाते हैं। कंगोली में चोरी की घटनाओं में इजाफा भी हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक पुलिसकर्मी के घर में लगातार दो बार चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन चोर अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
यह भी पढ़ें

CM विष्णु बोले – कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को दिया अपराध और भ्रष्टाचार

असामाजिक तत्व शाम होते ही सक्रिय

कंगोली इलाके में इन दिनों असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। यहां पर दिन दहाड़े सड़क पर अथवा दुकानों और चौराहे पर नशेड़ियों को शराब का सेवन करते देखा जा सकता है। आलम यह है कि यहां के कई दुकानदार शराब पीने वालों को पैसे की लालच में सुविधा मुहैया करा रहे हैं। इसका असर यह हो रहा है कि यहां पर दिनों दिन शराब पीने वालों की संख्या बढ़ रही है।
नाममात्र का गश्त

दीदी गैंग के महिलाओं के मुताबिक इलाके में पुलिस गश्त के नाम पर सिर्फ मुख्य मार्ग पर दिखाई देता है। यह दल खानापूर्ति कर चले जाता है । जबकि शराबियों को यहां के दुकानों और मंदिर के पास खुलेआम शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं। यही हाल यहां के तालाब के नीचे भी देखा जा सकता है। डायल 112 की टीम तैनात रहती है जिसे बताने पर वह घटना होने की इंतजार करने की बात कहती है।

Home / Jagdalpur / शराबियों के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं को मिल रही यह खौफनाक धमकी, जानकर हो जाएंगे हक्के-बक्के

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो