कांग्रेस-भाजपा के 24 प्रत्याशियों में 16 करोड़पति
चुनाव लडऩा करोड़पतियों के बस की बात है, यह कहावत यूं ही नहीं कही जाती। यही नजारा बस्तर में भी देखने को मिल रहा है। बस्तर के 12 विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के 24 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें से 16 लोग करोड़पति हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों से चुनावी मैदान में आए 10 अधिक प्रत्याशी भी करोड़पति हैं।
जगदलपुर विस में सबसे ज्यादा अमीर
जगदलपुर विस में सबसे अधिक 21 प्रत्याशी मैदान में है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या भी यहीं है। लेकिन कोंडागांव में जगदलपुर विधानसभा में कम प्रत्याशी मैदान में फिर भी वहां कुल प्रत्याशियों की संपत्ति जगदलपुर के 21 प्रत्याशियों से अधिक है। जगदलपुर विधानसभा के प्रत्याशियों की कुल संपत्ति जहां 10 करोड़ 77 लाख है। वहीं कोंडागांव में सात प्रत्याशियों की संपत्ति ही 13 करोड़ 86 लाख रुपए है।
कांग्रेसियों के पास 4½ किलो सोना
कांग्रेस के उम्मीदवारों की पत्नियों के पास चार किलो सोना है। इसमें से चार की पत्नी करोड़पति हैं। मोहन मरकाम की पत्नी के पास सबसे अधिक एक किलो सोना यानी की कुल कांग्रेसियों का एक चौथाई है। बाजार भाव के हिसाब से इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए होती है। इसके साथ ही 12 विधानसभाओं में सबसे अधिक एक किलो सोना है। वहीं इसके बाद कांग्रेस की तरफ से सबसे अधिक देवती कर्मा के पास 666 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है।