scriptmobile phone पत्नी फोन पर कर रही थी बात, पति छीना तो ट्रेन के आगे कूद गई | wife mobile phone check husband, try to suicide from train | Patrika News

mobile phone पत्नी फोन पर कर रही थी बात, पति छीना तो ट्रेन के आगे कूद गई

locationजबलपुरPublished: Jul 16, 2019 03:16:20 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मायके से लौटी पत्नी को स्टेशन लेने गया था पति, मोबाइल में मिला दिखा कुछ ऐसा कि हो गया विवाद
 

train cut

mobile phone

जबलपुर। आज स्मार्टफोन लोगों की जरूरत बन गए हैं। मोबाइल एक ओर जहां जिंदगी को आसान बना रहे हैं, वहीं परिवारों में कलह की वजह भी बन रहे हैं। मोबाइल के कारण परिवारों में दरारें आ रही हैं। रिश्तों में विश्वास कम हो रहा है। इसके परिणाम कई बार जानलेवा साबित होते हैं। इसका जीवंत उदाहरण आज सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन में देखने मिला। जहां एक पति ने फोन पर बात कर रही पत्नी का मोबाइल अचानक छीन लिया। जिससे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ट्रेन के सामने कूद गई। मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल भेज दिया गया है। जीआरपी ने मामले को जांच में लिया है।

जीआरपी एसआई दिलीप बढ़ई ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी शबीना बी ने जबलपुर पड़रिया थाना बरगी निवासी युवक से करीब एक साल पूर्व लव मैरिज की है। मंगलवार को शबीना मायके से लौटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शबीना को प्लेटफार्म नंबर 4 में उसका पति स्टेशन पर लेने आया था। जिस वक्त शबीना का पति स्टेशन पहुंचा था, उस समय शबीना बी मोबाइल पर बात कर रही थी। पति ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे चेक करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर कहा सुनी हो गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। विवाद के दौरान प्लेटफार्म पर एक ट्रेन आ गई। जिसके सामने शबीना बी कूद गई। लेकिन उसे लोगों की तत्परता से बचा लिया गया। इस दौरान उसके सिर व अन्य जगहों पर गहरी चोटें आई हैं। जीआरपी ने महिला को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा है। वहीं पति से भी पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो