scriptविवाह मुहूर्त 2019: शादी के सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, 17 जनवरी 2019 से बजेंगी शहनाइयांं | Vivah Shubh Muhurat 2019, January 2019 Me Vivah Muhurat | Patrika News

विवाह मुहूर्त 2019: शादी के सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, 17 जनवरी 2019 से बजेंगी शहनाइयांं

locationजबलपुरPublished: Dec 24, 2018 10:11:28 am

Submitted by:

Lalit kostha

विवाह मुहूर्त 2019: शादी के सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त, 17 जनवरी 2019 से बजेंगी शहनाइयांं

Vivah Shubh Muhurat 2019

Vivah Shubh Muhurat 2019

जबलपुर. ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलने के कारण अब 17 जनवरी तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, गृहारम्भ जैसे शुभ कार्योंं के मुहूर्त नहीं हैं। ज्योतिर्विदों के अनुसार 23 दिसंबर से पौष माह शुरू हो गया। इस माह में शुभ कार्यों के मुहूर्त नहीं हैं।

news fatcs

ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन
पौष माह में नहीं होंगे शुभ कार्य, मकर संक्रांति के बाद शुरू होंगे लगन
मांगलिक कार्य रुके, अब विवाह मुहूर्त 17 जनवरी से

ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला ने बताया, पौष माह में सूर्य ग्रह गुरु की राशि धनु में है। जब सूर्य धनु राशि में होते हैं तो मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं होते हैं। सूर्य के धनु राशि में होने पर खरमास होता है। खरमास में शुभ कार्य वर्जित होता है। मकर संक्रांति से सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। मकर संक्रांति के बाद 17 जनवरी से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। वर्ष 2018 में 16 दिसंबर से सूर्य ग्रह का प्रवेश धनु राशि में हो गया है और 14 जनवरी तक धनु राशि में ही रहेंगे।

वर्ष 2019 में 107 दिन हो सकेंगे विवाह
मकर संक्रांति के बाद 17 जनवरी से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होंगे और वर्ष 2019 में 107 दिन शहनाई गंूजेगी। जनवरी में 10 दिन शादियां होंगी। उसके बाद फरवरी, अप्रैल, मई, जून, जुलाई में वैवाहिक मुहूर्त हैं। देव शयनी एकादशी के बाद नवंबर और दिसंबर में भी शहनाई की गंूज सुनाई देगी। साल के आखिरी दोनों महीने में डेढ़ दर्जन से अधिक लगन हैं। जबकि, ग्रहों की स्थिति के कारण 2018 में देव उठनी एकादशी के बाद लगन नाम मात्र तिथियों में ही थी। मकर संक्रांति के बाद शादियां शुरू होंगी तो एक ही तिथियों में ज्यादा शादियां होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो