script

गणेशोत्सव: गणपति बप्पा को खुश कर रहे हैं हॉस्टलर, खास है इनका अंदाज

locationजबलपुरPublished: Sep 14, 2018 05:23:29 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

युवाओं में दिख रहे उमंग के रंग

various colors of ganesh utsav

various colors of ganesh utsav

 

जबलपुर। गणेश उत्सव संस्कारधानी में रौनक लेकर आया है। कुछ दिनों से भारत बंद, शहर बंद का माहौल छाया रहा। उदासी भरे माहौल में अचानक से रंगत छा गई है। फिर चाहे घर हो या सड़क, हर ओर त्यौहारों की चमक है। अब यह माहौल त्योहारों की खुशबू बिखेरेगा। इसकी शुरुआत गणेशोत्सव के साथ हो गई है। फेस्टिवल में हर ओर उत्साह-उमंग का मूड बन गया है। शांत बैठा शहर एक बार फिर से जाग उठा है और हर कोई फेस्टिवल को मनाने की तैयारी में जुट गया है। खासतौर पर उत्साह का रंग युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। कॉलेजों में गणपति विराजे गए हैं, तो कहीं हॉस्टल में गणपति रहने आए हैं। बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है, वहीं घरों में भी पकवानों की खुशबू आ रही है।

हॉस्टल में रहेंगे गणेश जी
जिस तरह पढ़ाई करने के लिए लोग हॉस्टल में रहते हैं, उसी तरह कुछ दिन गणेश जी भी हॉस्टल का आनंद लेने वाले हैं, क्योंकि 10 दिन तक में हॉस्टल में रहेंगे। शहर के गल्र्स और बॉयज हॉस्टल में गणेश उत्सव की धूम दिखाई दे रही है। यह नजारा होम साइंस कॉलेज हॉस्टल में भी दिखाई दिया, जहां लड़कियों ने धूमधाम से गणपति का स्वागत किया और अब वे पूरे 10 दिन गणपति को अपने साथ हॉस्टल में ही रखने वाली हैं।

कॉलोनी में रहेगी धूमधाम
गणेशोत्सव एक ऐसा अवसर है, जिसमें अलग अलग रहने वाले लोग भी एक हो जाते हैं। इसका उदाहरण शहर की कॉलोनियों में गणेश उत्सव की धूम से लगाया जा सकता है। कॉलोनियों में सामूहिक रूप से गणेशजी विराजित किए जा रहे हैं। मंडला रोड स्थित एक कॉलोनी में गणेश विराजित किए गए। निशा केसवानी ने बताया कि पूरे 10 दिन अब गणेश उत्सव की रौनक रहेगी। विविध प्रतियोगिताएं होंगी और संगीत संध्या होगी।

बाजारों में छाई रौनक, तैयार बाजार
फेस्टिव सीजन अब शुरू हो गया है और लोग खरीदारी के लिए भी निकल रहे हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए दुकानदारों ने भी नए कलेक्शन लेकर आए हैं। गणेश उत्सव से लेकर दिवाली तक बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहने वाला है। यही वजह है कि तरह-तरह के स्टाइलिश ड्रेसेस मार्केट में लाए गए हैं। स्टॉक अपडेट किया जा रहा है। खासतौर पर दिल्ली- मुंबई से डिजाइनर ड्रेसेस की वेराइटी जबलपुर में लाई गई है। गल्र्स सबसे ज्यादा आउटफिस, फैशन एक्सेसरीज और ज्वेलरी पर ही ध्यान देती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो