scriptपर्यटकों को लुभा रहे पहाड़ी पर बने मंदिर | Temple of Sanskardhani | Patrika News
जबलपुर

पर्यटकों को लुभा रहे पहाड़ी पर बने मंदिर

प्राकृतिक सौंदर्य और देवदर्शन के लिए उमड़ती है भीड़

जबलपुरJan 04, 2023 / 06:21 pm

Sanjay Umrey

पर्यटकों को लुभा रहे पहाड़ी पर बने मंदिर

पर्यटकों को लुभा रहे पहाड़ी पर बने मंदिर

जबलपुर। शहर के चारों ओर पहाडिय़ों का प्राकृतिक सौंदर्य बेमिसाल है। इन पहाडिय़ों पर बने मंदिर इन्हें और भव्य, आकर्षक और दर्शनीय बनाते हैं। यही वजह है कि पहाडिय़ों पर बने ये मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। हर पर्व और छुट्टी के दिन पहाडिय़ों के इन मंदिरों में जोरदार भीड़ उमड़ती है। नए वर्ष के स्वागत में भी पहाडिय़ों और दर्शन व उत्सव मनाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
मदन महल पहाड़ी पर मां शारदा मंदिर
यह मंदिर कभी पूर्व गोंडवाना साम्राज्य का क्षेत्र हुआ करता था। मंदिर आज भी विजय और इच्छाओं की पूर्ति का प्रतीक है। दुख-दर्द को लेकर, मनोकामनाएं लेकर भक्त मातारानी के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। पर्वों पर यहां जनसैलाब उमड़ता है। यहां आने वाले मंदिर के चारों ओर के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारे बिना नहीं जाते। मंदिर प्रांगण से पहाड़ के नीचे शहर का नजारा अद्भुत होता है। यहां युवा वर्ग सेल्फी लेते नजर आता है।
शारदा मंदिर के समीप खाइयां दर्शनीय
बरेला में मां शारदा का मंदिर मैहर की तरह ही ऊंचे पहाड़ पर बनाया गया है। यहां भी दूर-दूर से मां शारदा के दर्शन करने भक्त आते हैं। इस पहाड़ी के चारों ओर प्रगति और उन्नति की हरी चादर फैली है। इस मंदिर के चारों ओर भी प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा है। पहाड़ की ऊंचाई से नीचे के ²श्य पर्यटकों को लुभाते हैं। मंदिर की चढ़ाई के समीप मंडला रोड पर गहरी खाईयां हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालु इन्हें देखने का रोमांच नहीं छोड़ पाते। यहां नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
सिद्धबाबा मंदिर लालमाटी
सिद्ध बाबा मंदिर लालमाटी की ऊं ची पहाड़ी पर स्थित है। यहां हनुमानजी और शिवजी के प्राचीन मंदिर हैं। ऐतिहासिक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोग उमड़ते हैं। अब यह स्थान आस्था के साथ पर्यटन से भी जुड़ गया है। यहां की ऊंची पहाड़ी से शहर का विहंगम ²श्य दिखाई देता है। पहाड़ी के प्राकृतिक ²श्य व चट्टानें भी लोगों को लुभाती हैं। मंदिर के आसपास खेलने के लिए मैदान व पिकनिक की जगह भी है। यही वजह है कि यह मंदिर अब श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है।
पहाड़ी पर बैठे पाट बाबा
जीसीएफ फैक्ट्री के समीप ऊंची पहाड़ी पर स्थित पाट बाबा के मंदिर में राम भक्त हनुमान के साथ पाटेश्वर महादेव विराजमान हैं। यह लोगों की प्रबल आस्था का केन्द्र है। यहां सावन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन को पहुंचते हैं। मंदिर के आसपास की पहाडिय़ों के नजारे बेहद खूबसूरत हैं। मंदिर परिसर में भी प्रबंधन ने बगीचा बनाया है। आसपास की पहाडिय़ों से नीचे के ²श्य भी अद्भुत दिखते हैं। यहां से सैन्य इलाका भी नजर आता है। मंदिर में देवदर्शन के साथ पहाड़ी से इन ²श्यों को निहारने प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या सैलानी पहुंच रहे हैं।

Home / Jabalpur / पर्यटकों को लुभा रहे पहाड़ी पर बने मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो