scriptजबलपुर में पारा @40 डिग्री, मार्च में ही तीखे गर्मी के तेवर- देखें वीडियो | Temperature in Jabalpur 40 degrees, intense heat in March itself | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में पारा @40 डिग्री, मार्च में ही तीखे गर्मी के तेवर- देखें वीडियो

weather जबलपुर में पारा @40 डिग्री, मार्च में ही तीखे गर्मी के तेवर- देखें वीडियो
 

जबलपुरMar 29, 2024 / 01:12 pm

Lalit kostha

weather

Temperature

जबलपुर/ चुनाव की गर्मी उफान पर आने के पहले ही मौसम ने तेवर तीखे कर लिए है। मार्च में ही पारा 40 पर पहुंच गया है। गर्मी ने इस वर्ष पहली बार शुरूआत में ही प्रचंड रूप दिखा दिया है। जबलपुर में गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने ऐसी आग बरसाई कि दोपहर तक सड़के सुनसान हो गईं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

उत्तर पश्चिम राजस्थान से आ रही गर्म हवा से पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। दमोह लगातार गर्म बना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा छह स्थानों पर लू का प्रकोप रहा। भोपाल में भी तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा और अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले भोपाल में 30 मार्च 2021 को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। अगर यह आधा डिग्री भी बढ़ा तो दो साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

 

उधर, टीकमगढ़ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक था। इसी तरह बैतूल, उमरिया में भी रातें गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 और 31 को रायसेन, नर्मदापुरम, सागर सहित कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

2017 में अधिकतम 41.2 डिग्री

जबलपुर में अमूमन मार्च में गर्मी ऐसी परवान नहीं चढ़ती है। 130 वर्षों में 2017 में मार्च माह में 31 मार्च को तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन में पारा नई ऊंचाईयां छू सकता है। वहीं दमोह, गुना, शिवपुरी, सागर, टीकमगढ़, रतलाम में लू की स्थिति रही। नर्मदापुरम में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल में दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे। मार्च में दूसरी बार गर्मी का ऐसा नजारा दिखाई दिया है।

 

5 वर्षों में जबलपुर में मार्च का अधिकतम तापमान

2019 31 मार्च 40.9

2020 31 मार्च 36.4

2021 30 मार्च 40.5

2022 30 मार्च 40.6

2023 31 मार्च 36.5

130 वर्षों में मार्च में पारे की चाल

सबसे अधिक तापमान

31 मार्च 2017 41.2

सबसे कम तापमान

04 मार्च 1898 3.3

नोट: आंकड़े जबलपुर के हैं

 

कल से बदल सकता है मिजाज: मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया, शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आएगी और न्यूनतम में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही 30 और 31 के आसपास रायसेन, नर्मदापुरम, सागर सहित कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ सकती है।

Hindi News/ Jabalpur / जबलपुर में पारा @40 डिग्री, मार्च में ही तीखे गर्मी के तेवर- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो