scriptतंत्र-मंत्र नहीं इस कारण बेटी के साथ महिला ने छोड़ा था घर | Tantra-Mantra is not due to the woman leaving house with the daughter | Patrika News

तंत्र-मंत्र नहीं इस कारण बेटी के साथ महिला ने छोड़ा था घर

locationजबलपुरPublished: Apr 24, 2019 12:42:24 am

Submitted by:

santosh singh

बेटी के साथ गायब महिला मंगलवार को आयी सामने, कहा मैंने टीआइ को दी थी घर छोडऩे की सूचना

प्रताडऩा से तंग आकर खुद से घर छोड़ दी है।

प्रताडऩा से तंग आकर खुद से घर छोड़ दी है।

जबलपुर. अवधपुरी ग्वारीघाट निवासी 40 वर्षीय महिला और उसकी बेटी मंगलवार को मीडिया के सामने आयी। महिला ने दावा किया कि वे गायब नहीं है, बल्कि पति व सास की प्रताडऩा से तंग आकर खुद से घर छोड़ दी है। उसने इसकी सूचना ग्वारीघाट और महिला थाने के टीआइ को दी थी। वह पति से अलग होने के लिए अदालत की शरण ले चुकी है। महिला ने कहा कि पति पूजा-पाठ की बात उछाल कर उस पर लांछन लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रीति ने कहा कानूनी कार्रवाई करूंगी
महिला अधिवक्ता के साथ मंगलवार को मीडिया के सामने आयी, प्रीति दुबे ने अपने पति शिवेन्दु दुबे पर प्रताडि़त और बदनाम करने का आरोप लगाया। प्रीति ने कहा कि वे अपनी प्रतिष्ठा धूमिल करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही हैं। प्रीति ने बताया कि उनकी सास सुषमा दुबे भी उन्हें बेहद प्रताडि़त करती थीं। इसी वजह से घर छोडऩे विवश होना पड़ा। उन्हें व उनकी संतान को जान का खतरा बना हुआ है। अवधपुरी कॉलोनी निवासी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर पति शिवेन्दु ने उन्हें लगातार प्रताडि़त किया। चरित्र पर लांछन लगाया। लिहाजा, वे उनसे अलग होने के लिए अदालत की शरण ले चुकी हैं। ग्वारीघाट व मदन महल थाने में उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई थी। घर छोडऩे की जानकारी भी थानों में दी थी।
ये है मामला-
पति शिवेंदु ने ग्वारीघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए शिकायत दर्ज करायी है कि पत्नी प्रीति और 11 वर्षीय बेटी रोजी घर से 18 अप्रेल को पड़ोस में कन्या भोज की बात कहकर निकली थीं। तब से उनका पता नहीं चल रहा है। इस मामले में पति शिवेंदु और प्रीति के भाई विजय नगर निवासी नीरज शुक्ला ने दावा किया था कि उसका झुकाव पूजा-पाठ पर अधिक था। घर में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ करने वालों का दरबार लगता था। दोनों के गायब होने के पीछे इसी से जुड़े कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया था। अब पत्नी के सामने आने के बाद पति सहित भाई कुछ नहीं बोल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो