इन राशियों को शुभ
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च सुबह 6.58 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में वे 14 अप्रेल तक रहेंगे। इसके बाद सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिर्विद शुक्ला ने बताया कि मुख्य रूप से सूर्य का यह गोचर चार राशियों के लिए बेहद शुभफलदायी होगा। उन्होंने बताया कि सूर्य वृषभ राशि के एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। इसे आर्थिक लाभ और इच्छा का भाव माना जाता है। सूर्य इस वृषभ राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। ऐसे में इन राशि वालों को विशेष लाभ होगा।
वहीं, वृश्चिक राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव को प्रेम, संतान और शिक्षा का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में लाभ की पूरी सम्भावना है। सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा। इस राशि को वाणी, परिवार और बचत का कारक माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों का समय अच्छा बीतेगा। शुक्ला के अनुसार मीन राशि के लग्न भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा।
इन पर नकारात्मक
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य का मीन राशि में गोचर मेष राशि वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसका असर जीवन पर पड़ेगा। सूर्य के मीन में गोचर से सिंह राशि वालों की परेशानी बढ़ने वाली है। कन्या राशि वालों पर भी सूर्य के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पडेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मकर राशि वाले लोगों के लिए भी सूर्य का गोचर शुभ फलदायी नहीं रहने वाला है। शेष राशियों पर सूर्य के मीन संक्रमण का सामान्य शुभ प्रभाव होगा।