scriptsummer holiday : जबलपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा | summer holiday: Two special trains will be run from Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

summer holiday : जबलपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

summer holiday : जबलपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

जबलपुरMay 01, 2024 / 01:45 pm

Lalit kostha

summer holiday

summer holiday

जबलपुर. ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए रेलवे पुणे-दानापुर और यशवंतपुर-गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 01105 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को पुणे स्टेशन से शाम 07:55 बजे रवाना होगी। अगलेे दिन दोपहर 12.05 बजे इटारसी, दोपहर 03.35 जबलपुर, शाम 04.55 बजे कटनी, शाम 06.20 बजे सतना और तीसरे दिन बुधवार सुबह 04:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संया 01106 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर, शाम 05.30 बजे सतना, शाम 06.55 बजे कटनी, रात 9.30 बजे जबलपुर, रात 1:40 बजे इटारसी और गुरुवार शाम 05:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
summer holiday
यशवंतपुर-गया : गाड़ी संख्या 06217 यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन 25 मई तक प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर स्टेशन से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार दोपहर 01:35 बजे इटारसी, 03:03 बजे पिपरिया, शाम 04:33 बजे नरसिंहपुर, शाम 06:10 बजे जबलपुर, रात 07:58 बजे कटनी, रात 09:20 बजे सतना और तीसरे दिन सोमवार की सुबह 07:30 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।
summer holiday
इसी तरह गाड़ी संख्या 06218 गया-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 27 मई तक प्रत्येक सोमवार को गया स्टेशन से रात 11 :45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:00 बजे सतना, 09:30 बजे कटनी, 11:20 बजे जबलपुर, दोपहर 12:40 बजे नरसिंहपुर, 01:50 बजे पिपरिया, शाम 04:05 बजे इटारसी और तीसरे दिन बुधवार रात 10:00 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Hindi News/ Jabalpur / summer holiday : जबलपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो