script

अब दिल्ली दूर नहीं, जबलपुर से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की नयी फ्लाइट 2 अप्रैल से

locationजबलपुरPublished: Mar 30, 2019 07:06:21 pm

Submitted by:

abhishek dixit

लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए स्पाइस ने एक और फ्लाइट उतारने का निर्णय लिया

Kingfisher,kingfisher news,SpiceJet,SpiceJet flights,IndiGo plane,IndiGo Airlines,Spicejet discounts,AirIndia,airindia flight,

Kingfisher,kingfisher news,SpiceJet,SpiceJet flights,IndiGo plane,IndiGo Airlines,Spicejet discounts,AirIndia,airindia flight,

जबलपुर. जैसे-जैसे सुबह का सूरज आसमान की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे यह फ्लाइट भी आसमान छूएगी। सूरज के साथ आसमान तक पहुंचने वाली यह फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ेगी। वहीं कुछ देर जबलपुर में रूकने के बाद यह फिर से दिल्ली रवाना होगी। स्पाइस जेट द्वारा इस रूट पर एक और हवाई सेवा शुरू की जा रही है, जो दो अप्रेल से शुरू होगी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब डुमना से दो नहीं बल्की तीन फ्लाइट्स मिल सकेंगीं। वहीं आने के लिए भी तीन फ्लाइट होंगीं। स्पाइस जेट द्वारा दिल्ली जबलपुर दिल्ली रूट पर एक और फ्लाइट उतारी जा रही है। यह फ्लाइट दो अप्रेल से नियमित उड़ान भरेगी। अब तक इस मार्ग पर एयर इंडिया और स्पाइस जेट द्वारा एक-एक फ्लाइट संचालित की जा रही थी, लेकिन इस मार्ग पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए स्पाइस ने एक और फ्लाइट उतारने का निर्णय लिया।

फेयर अधिक, फिर भी पसंद
जबलपुर से दिल्ली और दिल्ली से जबलपुर रूट पर एयर इंडिया द्वारा भी फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। स्पाइस के मुकाबले इसका फेयर अधिक है। यह फेयर आम दिनों में भी दो गुना तक रहता है, इसके बाद भी हवाई यात्रा करने वाली स्पाइस के मुकाबले एयर इंडिया से उड़ान भरना ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि एयर इंडिया की जबलपुर दिल्ली और दिल्ली जबलपुर दोनों उड़ाने अमूमन फुल रहती हैं।

इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट, पर समय ज्यादा
जबलपुर से सभी प्रमुख शहरो के लिए इंडिगो द्वारा कनेक्टिंग फ्लाइट दी जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट पहले जबलपुर से उड़कर हैदराबाद जाती है, वहां से दूसरी फ्लाइट से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी जा सकती है, लेकिन इस प्रक्रिया में जहां समय ज्यादा लगता है, वहीं एयर फेयर भी दो गुना तक हो जाता है। इसलिए घरेलू उड़ानों के लिए यात्री सीधी फ्लाइट से उड़ान भरना ज्यादा पसंद करते हैं।

स्पाइस की नई फ्लाइट
जबलपुर से उड़ान भरने का समय:- सुबह 8.15 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय:- सुबह 10.20 बजे
फ्लाइट संख्या:- एसजी 2196
दिल्ली से उड़ान भरने का समय:- सुबह 5.55 बजे
जबलपुर पहुंचने का समय:- सुबह 7.55 बजे
फ्लाइट संख्या:- एसजी 2195

ट्रेंडिंग वीडियो