scriptसुस्ती की पीठ पर सवार स्मार्ट सिटी, 43 प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ का खर्च, काम सिर्फ पांच निपटे | Smart city riding on the back of slack, 43 crore cost over Rs 100 cror | Patrika News

सुस्ती की पीठ पर सवार स्मार्ट सिटी, 43 प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ का खर्च, काम सिर्फ पांच निपटे

locationजबलपुरPublished: Feb 03, 2019 01:21:19 am

Submitted by:

shyam bihari

आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी में खुलासा

big swachhata campaign in Jabalpur

3 लाख लोगों ने थामी झाडू, सडक़ों पर की सफाई

जबलपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे खूब किए गए। बड़ा गांव कहे जाने वाले जबलपुर की तस्वीर बदलने का ढिंढोरा भी पीटा गया। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर का चयन होने पर शहरवासियों में उम्मीद जगी कि पिछड़ेपन की मार से छुटकारा मिलेगा। स्मार्ट सिटी के नाम पर अब तक 43 प्रोजेक्ट पर शहर में 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन काम की गति इतनी सुस्त है कि अब तक महज पांच काम ही पूरे हो सके हैं। इसका खुलासा आरटीआइ में मांगी गई जानकारी में हुआ है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहे काम
लागत : प्रोजेक्ट
– 3,09,75,259 : गुलौआताल का पुनरुद्धार और विकास
– 8,00,191 : छोटी लाइन चौराहे का विकास
– 39,73,450 : ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण
– 9,82,43,003 : कल्चरल इन्फॉरमेशन सेंटर
– 12,7,768 : कल्चरल स्ट्रीट भंवरताल
– 6,19,02,765 : सिटी इवेंट और प्रमोशन
– 62,49,954 : चौराहों की इंजीनियरिंग में सुधार, विकास
– 6,32,200 : मॉर्डन बस स्टॉप का विकास
– 55,89,128 : डिजिटल लाइब्रेरी
– 3,01,85,128 : डुमना नेचर पार्क में विकास कार्य
– 63,60,424 : डुमना नेचर पार्क में विकास दूसरा चरण
– 1,33,931 : ई रिक्शा चार्जिंग पॅाइंट
– 21,23,458 : गारमेंट पार्क भटौली
– 41,46,719 : इन्क्यूबेशन सेंटर
– 3,27,75,285 : इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
– 5,43,46,667 : इंटीमेट थिएटर
– 2,63,06,081 : इंटीग्रेटेड टै्रफिक मैनेजमेंट सिस्टम
– 65,05,247 : मानस भवन में मिनी ऑडीटोरियम
– 5,01,248 : मिनी स्पोट्र्स स्टेडियम
– 41,32,804 : एमआर-4 दमोहनाका से आइटीआइ तक सड़क का निर्माण
– 4,30,968 : भंवरताल में मल्टीलेवल पार्किंग
– 6,25,89,772 : सिविक सेंटर में मल्टीलेवल पार्किंग
– 1,96,63,581, मानस भवन में मल्टीलेवल पार्किंग
– 20,38,035 : नर्मदा दर्शन पथ
– 2,20,12,443 : एनएमटी मदनमहल रेलवे स्टेशन से
– 19,42,854 : एनएमटी बस स्टैंड से नौदराब्रिज
– 6,11,90,281 : एनएमटी कटंगा से ग्वारीघाट
– 8,73,47,144 : प्लेस मेकिंग
– 3,17,50,596 : आरएफआइडी
– 34,99,042 : संग्राम सागर तालाब में विकास कार्य
– 1,42,24,576 : सीवर लाइन
– 66,30,648, शारदा चौक से शारदा मंदिर तक सड़क का निर्माण
– 59,34,086 : स्मार्ट सिटी ऐप
– 1,59,35,892 : स्मार्ट सिटी ऑफिस
– 2,44,26,100 : स्मार्ट सड़क घमापुर-रांझी
– 8,99,05,945 : स्मार्ट सड़क फेज-1
– 2,93,91,949 : स्मार्ट सड़क फे ज-3
– 1,97,27,019 : स्मार्ट स्कूल
– 4,20,79,734 : सोलर एनर्जी
– 1,09,77,690 : साइकिल लाइन के सरफे स का विकास
– 19987320 : अंडर ग्राउंड वेस्ट मैनेजमेंट
– 2,06,080 : वैल्यू कैप्चर फाइनेंस
– 5,65,97,982 : राइट टाउन स्टेडियम
(नोट : लागत राशि रुपए में)
ये प्रोजेक्ट हुए पूरे
– गुलौआ ताल का पुनरुद्धार, विकास और सौंदर्यीकरण
– मानस भवन में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
– सिविक सेंटर में मल्टीलेवल पार्किंग का विकास
– स्मार्ट सड़क फे ज-1 (एमएलबी स्कूल से मानस भवन तक)
– डुमना नेचर पार्क में पहले चरण का विकास कार्य

स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब तक हुए विकास कार्यों की जानकारी आरटीआइ में नगर निगम से मांगी थी। उपलब्ध कराई गई जानकारी से स्पष्ट है कि विकास कार्यों के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है। जमीनी स्तर पर एक भी प्रोजेक्ट पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।
राजेश सोनकर, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

स्मार्ट सिटी योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों में शुरुआती दौर में डीपीआर तैयार करने व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में समय लगा। अब तेजी से काम हो रहे हैं। आगामी छह महीने में कई कार्य पूर्ण होंगे। कई प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी।
चंद्रमौलि शुक्ला, आयुक्त, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो