ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को फल, पुष्प, मीठी पुड़ी, पंजीरी, गुड़ के लड्डू, माखन मिश्री का भोल अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ ही उनका पंचामृत से स्नान पूजन पूर्व करवाना चाहिए।
जन्माष्टमी 2019, भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज,जन्माष्टमी का राशियों पर प्रभाव, भगवान कृष्ण का पूजन करने वालों को मनचाहा फल मिलने वाला है,
जबलपुर•Aug 23, 2019 / 01:10 pm•
Lalit kostha
shri krishna janmashtami today 5246 birthday celebration
जबलपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों और ज्योतिषमतों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण आज अपना 5246वां जन्मदिन मना रहे हैं। ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार आज से ठीक 5246 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद की अष्टमी तिथि को पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। जो ग्रह गोचर उस दिन था वहीं ग्रह गोचर आज भी बना हुआ है। ऐसे में भगवान कृष्ण का पूजन करने वालों को मनचाहा फल मिलने वाला है।