गैंगरेप की शिकार युवती पढ़ाई करने शहर आई थी। जबकि, दूसरी युवती एक शो-रूम में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात अनिल यादव नाम के युवक से हुई। अनिल का दावा है कि उसे प्यार हो गया था। जबकि, युवती का आरोप है कि अनिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। उसी दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह युवती को आए दिन ब्लैकमेल कर बलात्कार करने लगा। युवती ने शादी करने के लिए कहा, तो अनिल मुकर गया। लेकिन, उसने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। मारपीट भी करने लगा। युवती के मुताबिक अनिल के साथ बाद में उसका छोटा भाई सूरज भी मारपीट करने उसके घर धमक जाता। वारदातों की बाढ़ के बीच हैरान करने वाली घटनाएं भी आ रही हैं। जबलपुर से से सटे पनागर में तो बेटी से मिलने जा रही 50 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला का बेटा पहुंचा, तो शोहदा भाग निकला।