scriptगर्ल्स कॉलेज के समीप चल रहा था हुक्का बार, अचानक मची भगदड़ | Police raid on hookah bar | Patrika News

गर्ल्स कॉलेज के समीप चल रहा था हुक्का बार, अचानक मची भगदड़

locationजबलपुरPublished: Oct 12, 2018 09:04:36 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

हुक्का बार में कश खींचते हुए मिले नौजवान

Police raid on hookah bar

Police raid on hookah bar

जबलपुर। महानगरों की तर्ज पर में हुक्का बार का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। चिंता की बात यह है कि नई पीढ़ी गुमराह हो रही है। महज थोड़े लालच में लोग किशोरों और युवाओं की रगों का खोखला करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की इन हुक्का बारों पर कड़ी नजर है। इसी कड़ी में गुरुवार को मदनमहल पुलिस ने होमसाइंस कॉलेज रोड स्थित एक हु़क्का बार पर छापा मारा। खाकी वर्दी को देखते ही हुक्का गुडग़ुड़ाने वालों में हड़कम्प मच गया। अफरा-तफरी के बीच कई लोग भाग निकले। लेकिन, कैफे संचालक रामपुर निवासी यूसुफ खान (27) को पुलिस ने दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने किराए की दुकान लेकर हुक्का बार चलाने की जानकारी दी है। पुलिस ने धारा 269 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक खींच रहे थे कश
पुलिस ने बताया, मुखबिर ने सूचना दी कि होम साइंस कॉलेज रोड स्थित नाइन फ्लेवर कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर पुलिस की एक टीम ने वहां दबिश दी तो कैफे में पीछे बने एक रूम और रूफ टफ पर बने रेस्तरां में युवक हुक्का गुडग़ुड़ा रहे थे। जांच और पूछताछ में कैफे में तम्बाकू और सिगरेट उत्पाद भरकर हुक्का परोसने की बात सामने आई।
हुक्का, तम्बाकू, सिगरेट बरामद
सूत्रों के अनुसार पुलिस की दबिश के साथ ही कैफे में तेज साउंड पर चल रही युवाओं की हुक्का पार्टी सन्नाटे में बदल गई। जब तक पुलिस घेराबंदी कर पाती, अधिकांश युवक और हुक्का बार के कर्मचारी भाग गए। पुलिस को कैफे से हुक्का, तम्बाकू उत्पाद, सिगरेट और चिमटा बरामद हुआ है।
दो साल से चल रहा था बार
होम साइंस कॉलेज रोड स्थित इस शॉप में कैफे की आड़ में दो साल से हुक्का बार चल रहा था। सूत्रों के अनुसार स्कूल-कॉलेज पास होने के कारण यहां सुबह से देर रात तक हुक्का पार्टियां होती थीं। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होते थे। इससे पहले भी पुलिस ने यहां दबिश थी। लेकिन, कार्रवाई की भनक लग जाने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो