scriptएक बार फिर विवादों में आई रादुविवि की प्रतिनियुक्ति | Once again deputation came RDVV disputes | Patrika News

एक बार फिर विवादों में आई रादुविवि की प्रतिनियुक्ति

locationजबलपुरPublished: Mar 16, 2019 12:35:34 am

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

मप्र शासन के आदेश को नियम विरूद्ध बातते हुए छात्रों ने खोला मोर्चा, कुलपति के नाम की शिकायत
 

RDVV Jabalpur

RDVV Jabalpur

जबलपुर

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रतिनियुक्ति को लेकर छात्रों ने मोर्चा खोल लिया है। कुछ दिनों पूर्व मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश द्वारा विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग में की गई प्रतिनियुक्ति पर विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रतिनियुक्ति के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति के नाम लिखित शिकायत सौंपते हुए प्रतिनियुक्ति का विरोध िकया है। ताजा मामला कुछ दिनों पूर्व का है जब चुनावी आचार संहिता लगने से पूर्व मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिनियुक्ति का एक आदेश पहुंचा था। इस आदेश में शासकीय साइंस कॉलेज के एक प्राध्यापक को विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति आदेश में जिस पद खेल संचालक का उल्लेख किया गया है, वह पद विश्वविद्यालय में है ही नहीं और न ही उस पद पर अभी तक किसी की प्रतिनियुक्ति नहीं हुई।

पूर्व में भी दो विभागों का मामला
रादुविवि में पूर्व में भी दो विभागों में शासकीय कॉलेज से प्राध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का मामला सामने आया था जिसके पश्चात जमकर विवाद की स्थिती बनी और मप्र में विधानसभा चुनावों के पश्चात सरकार बदलने पर नई सरकार द्वारा उक्त प्रतिनियुक्तियां रद्द कर दी गईं थीं। रादुविवि में विश्वविद्यालय छात्रों की ओर से कुलपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय अधिनियम 1973के तहत रादुविवि स्वायत्त संस्थान है, इसके पश्चात भी मप्र शासन द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग में प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
प्रतिनियुक्ति पूर्णतः नियम विरूद्ध
विश्वविद्यालय छात्रों अनितेश चनपुरिया, अनुज शुक्ला, अनुज प्रताप सिंह, दीपेश मिश्रा, लवदीप सिंह गहरवार, शिवेन्द्र कुशवाहा, मृत्युंजय तिवारी आदि ने कुलपति से इस प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय हित में रोके जाने की मांग की। इस प्रकार की प्रतिनियुक्ति पूर्णतः नियम विरूद्ध है। इस प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय हित में रोके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो